
पांकी राहेवीर शिव पहाड़ी मंदिर में सावन की सोमवारी को लेकर हुई बैठक, श्रद्धालुओं के लिए रहेगी विशेष व्यवस्था
पांकी (पलामू): पांकी के प्रसिद्ध राहेवीर शिव पहाड़ी मंदिर में सावन माह की सोमवारी पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर पूजा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रत्येक सोमवार को श्रद्धालुओं के लिए बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया।
पूजा समिति के सदस्यों ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सावन के प्रत्येक सोमवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक एवं पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचेंगे। इसे देखते हुए पेयजल, साफ-सफाई, दर्शन व्यवस्था, सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की जाएगी, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
समिति ने बताया कि सावन की अंतिम सोमवारी के अवसर पर मंदिर परिसर में महाभंडारा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं के प्रसाद ग्रहण करने की संभावना है। समिति ने सभी श्रद्धालुओं से अनुशासन एवं श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना में शामिल होने की अपील की।
बैठक में प्रेम चंद सिंह, निरंजन सिंह, सुभाष सिंह, मिठू गुप्ता, सुनील सिंह, मुन्ना गुप्ता, रवि कुमार, मुकेश कुमार, मुकुल कुमार सहित पूजा समिति के कई सदस्य उपस्थित रहे।
Panki, Palamu | Jul 29, 2026