
28 जुलाई से 08 अगस्त 2026 तक अंतरराष्ट्रीय स्पोर्टस कम्प्लेक्स भोपाल मे होगी रैली
==
परीक्षा (सीईई) का परिणाम वेबसाइट (www.joinindianarmy.nic.in) पर अपलोड कर दिया गया
==
सेना भर्ती कार्यालय, भोपाल द्वारा 28 जुलाई से 08 अगस्त 2026 तक अंतरराष्ट्रीय स्पोर्टस कम्प्लेक्स, भोपाल में मध्य प्रदेश के 15 जिलों अशोकनगर, भोपाल, बैतूल, छिंदवाडा, दमोह, गुना, हरदा, नर्मदापुरम, नरसिंहपुर, पन्ना, पंढुर्णा, रायसेन, राजगढ़, सिहोर और विदिशा के पुरूष उम्मीदवारों के लिए अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर तकनीकी व अग्निवीर ट्रेड्समैन रैली का आयोजन होगा तथा मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ के सभी जिलों के लिए धर्म गुरू और एजुकेशन हवलदार की भी सेना भर्ती रैली का आयोजन साथ में किया जा रहा हैं।
सेना द्वारा 01 जून से 12 जून 2026 तक ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा (सीईई) का आयोजन किया गया था। सामान्य प्रवेश परीक्षा (सीईई) का परिणाम 12 जुलाई 2026 को जॉइन इंडियन आर्मी की आधिकारिक वेबसाइट (www.joinindianarmy.nic.in) पर अपलोड कर दिया गया है। ऑनलाइन परीक्षा में उत्र्तीण उम्मीदवार शारीरिक दक्षता सहित अन्य मर्ती प्रक्रियाओं में भाग ले सकेंगे। रैली में भाग लेने वाले योग्य अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र 13 जुलाई 2026 को उनकी ई-मेल पर भेज दिया जायेगा। रैली भर्ती में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र पर अंकित तिथि एवं समय के अनुसार भर्ती रैली स्थान पर प्रवेश दिया जाएगा। भर्ती में हिस्सा लेने के लिए प्रवेश पत्र व सभी दस्तावेज रैली अधिसूचना के अनुसार तथा साथ में आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नम्बर और इंटरनेट कनेक्शन के साथ स्मार्ट मोबाइल फ़ोन भी लेकर आना अनिवार्य है।