
-#अल्टीमेटम : 10 दिन में प्रमोशन नहीं हुए तो काले बिल्ले लगाकर करेंगे काम -- प्रवीण कुमार
-#ब्राइट #न्यूज #घुमारवीं
-#हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड तकनीकी कर्मचारी संघ ने बोर्ड प्रबंधन को प्रमोशन के मामले में 10 दिन का अल्टीमेट दिया है। संघ ने चेतावनी दी है कि अगर इस अवधि में फैसला नहीं हुआ तो प्रदेशभर के तकनीकी कर्मचारी काले बिले लगाकर विरोध प्रदर्शन करेंगे।
-#जिला बिलासपुर के प्रेस को जारी संयुक्त बयान में जिला अध्यक्ष प्रवीण कुमार एवं जिला सचिव श्यामलाल ने कहा कि राज्य बिजली बोर्ड में 1200 से अधिक आईटीआई व नॉन आईटीआई कर्मचारियों की प्रमोशन का इंतजार लगातार बढ़ता जा रहा है।
-#उन्होंने बताया कि पदोन्नति का इंतजार कर रहे 350 नॉन आईटीआई कर्मचारी पात्रता पूरी कर चुके हैं। इसके साथ ही आईटीआई के कर्मचारी भी विभिन्न श्रेणियों में अपना कार्यकाल पूरा कर प्रमोशन की प्रतीक्षा कर रहे हैं। संशोधन के बाद प्रमोशन में आए ठहराव का हल न निकलने से तकनीकी कर्मचारियों में नाराजगी है।
-#संघ ने स्पष्ट किया कि प्रदेश के 30 लाख बिजली उपभोक्ताओं के हितों को ध्यान में रखते हुए कर्मचारी अपने नियमित कार्यों का बहिष्कार नहीं करेंगे। केवल काले बिले लगाकर शांतिपूर्ण विरोध किया जाएगा।
-#जिला अध्यक्ष प्रवीण कुमार ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष व महामंत्री द्वारा दिए गए अल्टीमेट पर जिला बिलासपुर का प्रत्येक तकनीकी कर्मचारी प्रदेश नेतृत्व के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहेगा। आगामी रणनीति पर मंथन कर आगे का आदेश लिया जाएगा।