मुख्यमंत्री के दरबार में पहुँचा गोपेश्वर में प्रधान संगठन प्रदेश अध्यक्ष योगिता कैंतुरा रावत के होल्डिंग ,पोस्टर फाड़ने का विवाद।
चमोली। बीते 15 जुलाई को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का गोपेश्वर में सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम था। जिसके लिए पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पूरे शहर में स्वागत के पोस्टर ,बैनर लगाए थे।
प्रधान संगठन प्रदेश अध्यक्ष योगिता कैंतुरा रावत ने बताया कि उन्होंने भी स्वागत के लिए होर्डिंग लगवाए थे लेकिन द्वेषपूर्ण भावना से नगर पालिका अध्यक्ष ने उनके बैनर पोस्टर फड़वा दिए थे जिससे उनकी भावनाओं को ठेस पहुंची है इसलिए अब उन्होंने इस मामले में मुख्यमंत्री से शिकायत की है।