थाना हलधरपुर साइबर पुलिस टीम द्वारा, फ्रॉड हुए 6772-/ रुपये पीडित को वापस कराया गया
पुलिस अधीक्षक जनपद मऊ के कुशल निर्देशन में साइबर फ्राड रोकथाम व जागरुकता के तहत चलाये जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी मधुबन व थानाध्यक्ष हलधरपुर के कुशल नेतृत्व में थाने पर नियुक्त साइबर पुलिस टीम द्वारा पीड़िता, सुनीता देवी पत्नी कन्हैया लाल निवासीनि पहसा थाना हलधरपुर जनपद मऊ 6772 /- रुपये धनराशि अंजान व्यकित द्वारा फ्राड कर ली गयी थी जिसके सम्बन्ध में आवेदक द्वारा समय रहते साइबर कम्प्लेन की शिकायत की गयी । उक्त शिकायत के आधार पर थाना दोहरीघाट में नियुक्त साइबर टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुये पीड़ित के खाते से फ्राड हुई सम्पूर्ण धनराशि 6772 /- रुपये वापस कराया गया।