
बहराइच में अवैध डग्गामार रोडवेज बस स्टैंड के सामने अवैध रूप से सवारियां भर रहे तीन डग्गामार चार पहिया वाहनों को रंगे हाथों पकड़ा। , 3 गाड़ियां सीज, भारी जुर्माना
जनपद में सड़क दुर्घटनाओं और उनसे होने वाली मौतों को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव के आदेश पर आज शहर में अवैध स्टैंड और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ एक बड़ा अभियान चलाया गया, जिससे नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों में हड़कंप मच गया।
अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष विक्रम सिंह और क्षेत्राधिकारी यातायात राज सिंह के नेतृत्व में आज बहराइच की सड़कों पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।
यातायात प्रभारी रामप्रकाश और उनकी टीम ने रोडवेज बस स्टैंड के सामने अवैध रूप से सवारियां भर रहे तीन डग्गामार चार पहिया वाहनों को रंगे हाथों पकड़ा।यातायात पुलिस इन तीनों वाहनों को तुरंत जब्त कर यातायात कार्यालय ले आई, जहां मोटर वाहन अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई करते हुए तीनों गाड़ियों को सीज कर दिया गया।
इसके साथ ही इन डग्गामारों पर आठ हजार तीन सौ रुपये का भारी जुर्माना भी लगाया गया है।पुलिस ने सभी वाहन चालकों को सख्त लहजे में चेतावनी दी है कि वे सड़कों पर अवैध रूप से गाड़ियां लगाकर सवारियां न बैठाएं, वरना आगे और भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस प्रशासन का साफ कहना है कि सड़कों को सुरक्षित बनाने और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा