ऊना-इंदौर एक्सप्रेस के फर्स्ट एसी कोच में 78 वर्षीय बुजुर्ग यात्री की नाक चूहे ने काट ली। घटना रात में उस समय हुई, जब बुजुर्ग एचपी करण अपनी सीट पर सो रहे थे। अचानक हुई घटना से कोच में हड़कंप मच गया। परिजनों के अनुसार, यात्रा शुरू होने के कुछ समय बाद ही कोच में चूहा दिखाई दिया था और इसकी शिकायत रेलवे कर्मचारियों से भी की गई थी।
शनिवार को चंडीगढ़ से इंदौर आ रहे एचपी करण के बेटे विजय ने बताया कि रेलवे स्टाफ को कोच की गंदगी और चूहे की मौजूदगी की जानकारी दी गई थी। सफाई तो कराई गई, लेकिन चूहे को पकड़ने या पेस्ट कंट्रोल की प्रभावी व्यवस्था नहीं की गई। रात करीब साढ़े 10 बजे चूहे ने सो रहे बुजुर्ग की नाक काट ली।
इंदौर पहुंचने पर परिजन उन्हें कोकिलाबेन अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद रेबीज से बचाव का पहला इंजेक्शन लगाया गया। पश्चिम रेलवे के अनुसार घटना आगरा मंडल क्षेत्र में हुई और ट्रेन रवाना होने से पहले एंटी-रोडेंट प्रक्रिया की गई थी। रेलवे ने संभावना जताई कि रास्ते में दरवाजा खुलने पर चूहा कोच में घुसा होगा।
#RatAttack #IndianRailways #TrainNews #IndoreNews #ViralNews