होटल और स्पा सेंटर पर पुलिस की बड़ी रेड, 4 लड़कियों समेत 7 हिरासत में!
असंध। सोमवार को डीएसपी गोरखपाल राणा के नेतृत्व में पुलिस ने सफीदों चौक बाईपास स्थित होटल मूनलाइट और सफीदों रोड स्थित एक स्पा सेंटर पर कार्रवाई की। रेड के दौरान पुलिस ने चार लड़कियों और तीन युवकों समेत सात लोगों को हिरासत में लिया।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, दोनों स्थानों को लेकर पिछले कई दिनों से शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों के आधार पर पुलिस टीम गठित कर कार्रवाई की गई। हिरासत में ली गई चार लड़कियां दिल्ली, पंजाब और मथुरा की रहने वाली बताई जा रही हैं।
डीएसपी गोरखपाल राणा, थाना प्रभारी राजेश कुमार और महिला थाना प्रभारी कनुप्रिया के अनुसार मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस ने होटल और स्पा सेंटर की आड़ में अनैतिक गतिविधियों संबंधी शिकायतों पर कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।
#AssandhNews #PoliceRaid #HaryanaNews #KarnalNews #BreakingNews
Ballah, Karnal | Sep 29, 2026