⬇️पिथौरागढ़ :- धारचूला के पूर्व ब्लॉक प्रमुख होशियार खैर का आकस्मिक निधन, शोक की लहर !⬇️
धारचूला के पूर्व ब्लॉक प्रमुख होशियार खैर का शनिवार को अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद निधन हो गया। उन्हें उप जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग अस्पताल पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी। पुलिस ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया शुरू की।
होशियार खैर अपने पीछे पत्नी, बच्चों, माता, बहन और अमेरिका में कार्यरत एक भाई को छोड़ गए हैं। उनकी माता दशरथी खैर धारचूला नगर पालिका की पूर्व अध्यक्ष रह चुकी हैं।