#अलीगढ़ के थाना क्वार्सी क्षेत्र स्थित नगला किला में शनिवार दोपहर बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने मजदूरी करने वाले युवक अरबाज पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। वारदात उस समय हुई, जब अरबाज रास्ते से गुजर रहा था। हमले के दौरान युवक के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिन्हें आता देख आरोपी बाइक समेत फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल अरबाज को उपचार के लिए जेएन मेडिकल कॉलेज भेजा। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।
#Aligarh #QuarsiPolice #NaglaKila #KnifeAttack #CrimeNews
Koil, Aligarh | Jun 20, 2026