खंडवा के हरसूद में रानी दुर्गावती जयंती के कार्यक्रम के दौरान मंत्री विजय शाह के भाषण की आवाज लाइव प्रसारण में कई बार म्यूट होती नजर आई। मंत्री करीब 8 मिनट तक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने अधिकारियों के कामकाज पर सवाल उठाते हुए सिंचाई परियोजना का जिक्र किया और कहा कि हमारे अधिकारी इसे समझ नहीं पा रहे हैं। इतना कहते ही लाइव प्रसारण में उनकी आवाज फिर बंद हो गई।
इसके बाद मंत्री ने मुख्यमंत्री से अधिकारियों पर सख्ती करने और काम शुरू कराने की बात कही, लेकिन लाइव प्रसारण में उनकी यह बात भी स्पष्ट सुनाई नहीं दी। खास बात यह है कि मंत्री विजय शाह अपने बयानों को लेकर पहले भी सुर्खियों में रहे हैं। ऐसे में भाषण के बार-बार म्यूट होने के बाद सवाल उठ रहे हैं कि यह महज तकनीकी गड़बड़ी थी या फिर किसी वजह से उनकी आवाज को रोका गया। हालांकि, म्यूट किए जाने की आधिकारिक वजह सामने नहीं आई है।
#VijayShah #MadhyaPradesh #Khandwa #MPNews #PoliticalNews