Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana

छपरा: अस्पताल को RDX से उड़ाने की धमकी, भगवान बाजार थाना में FIR, वैज्ञानिक जांच शुरू... #छपरा, 9 जुलाई | छपरा में एक अस्पताल को RDX लगाकर उड़ाने की धमकी मिलने के मामले में भगवान बाजार थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। सारण पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए वैज्ञानिक एवं तकनीकी आधार पर जांच शुरू कर दी है। वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर-1) के नेतृत्व में पुलिस टीम उपलब्ध तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण कर रही है। पुलिस के अनुसार मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में यह भी संकेत मिले हैं कि इस घटना का संबंध पहले दर्ज एक अन्य मामले से हो सकता है। इसी कारण उस पहलू को भी जांच में शामिल करते हुए सभी तथ्यों एवं साक्ष्यों का विधिसम्मत परीक्षण किया जा रहा है। इस संबंध में भगवान बाजार थाना कांड संख्या 551/26 दिनांक 08 जुलाई 2026 को धारा 308(4) बीएनएस के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। सारण पुलिस ने आम लोगों से किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी तरह वैज्ञानिक एवं तकनीकी आधार पर की जा रही है और अनुसंधान में जो भी तथ्य एवं साक्ष्य सामने आएंगे, उनके आधार पर दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। #RDXThreat #SaranPolice #hospitalthreat #KaawKaawNews #chapra #BiharNews Saran Police

Chapra, Saran | Jul 9, 2026