अयोध्या पहुंचते ही बदले नृपेंद्र मिश्र के तेवर। राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने 22 जुलाई की प्रस्तावित ट्रस्ट की बैठक से अनभिज्ञता जताई है। उन्होंने कहा, “मुझे न तो बैठक में बुलाया गया है और न ही अब तक इसकी जानकारी दी गई है। मैं मंदिर की व्यवस्थाओं से संबंधित काम नहीं देखता।”
दिल्ली में राम मंदिर में रामधन गबन को “डकैती” बताने वाले नृपेंद्र मिश्र के इस बयान के बाद ट्रस्ट की आंतरिक व्यवस्था और जिम्मेदारियों को लेकर नई चर्चा शुरू हो गई है।
Raebareli, Raebareli | Jul 11, 2026