Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi

नयागांव पश्चिमी पंचायत के पूर्व मुखिया कल्लू बाबू के पुत्र अबू जरशैबान बने प्रखंड विकास पदाधिकारी शिवहर/डुमरी कटसरी-प्रखंड क्षेत्र के नयागांव पश्चिमी पंचायत के पूर्व मुखिया कल्लू बाबू के पुत्र अबू जरशैबान बने प्रखंड विकास पदाधिकारी । अबू जरशैबान ने अपनी मेहनत, लगन और निरंतर प्रयासों के बल पर बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) 70वीं परीक्षा में सफलता हासिल कर अपने परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया। उन्होंने इस परीक्षा में 910वीं रैंक प्राप्त की और BDO (प्रखंड विकास पदाधिकारी) के पद के लिए चयनित हुए। ज़िला शिवहर के नया गांव के स्वर्गीय कल्लू बाबू के पौत्र एवं पूर्व मुखिया गुड्डू बाबू के पुत्र अबू जरशैबान की प्रारंभिक शिक्षा सनशाइन प्रेप हाई स्कूल से हुई। बचपन से ही पढ़ाई के प्रति उनकी रुचि और मेहनत ने उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उच्च शिक्षा और इंजीनियरिंग के सपने को पूरा करने के लिए वे कोटा गए, जहां उन्होंने JEE Advanced की तैयारी की और सफलता प्राप्त कर IIT धनबाद में प्रवेश हासिल किया। IIT धनबाद से शिक्षा पूरी करने के बाद अबू जरशैबान ने आदित्य बिड़ला ग्रुप में नौकरी शुरू की। लेकिन उनका लक्ष्य केवल नौकरी तक सीमित नहीं था। प्रशासनिक सेवा में जाने के अपने सपने को पूरा करने के लिए उन्होंने नौकरी से इस्तीफा दिया और दिल्ली जाकर Forum IAS, Vision IAS और Eduteria जैसे संस्थानों से UPSC और BPSC की तैयारी शुरू की। लगातार अध्ययन, अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ उन्होंने कई चुनौतियों का सामना किया। उनकी मेहनत और धैर्य का परिणाम आखिरकार सफलता के रूप में सामने आया और उन्होंने BPSC 70वीं परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए BDO पद हासिल किया। अबू जरशैबान की इस उपलब्धि में उनके माता-पिता पिता श्री एम.डी. अशफाक और माता श्रीमती सजदा खातून का महत्वपूर्ण योगदान और प्रेरणा रही। उनकी सफलता यह संदेश देती है कि सही लक्ष्य, निरंतर मेहनत और दृढ़ संकल्प के साथ कोई भी सपना पूरा किया जा सकता है।

Tariani Chowk, Sheohar | Jun 21, 2026

MORE NEWS