आय से अधिक संपत्ति मामले में मंत्री गणेश जोशी को विजिलेंस कोर्ट का नोटिस, 3 सितंबर तक मांगा जवाब
देहरादून: उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से जुड़े कथित आय से अधिक संपत्ति मामले में देहरादून की विशेष विजिलेंस कोर्ट ने नोटिस जारी किया है। अदालत ने मंत्री गणेश जोशी को 3 सितंबर 2026 को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने का निर्देश दिया है।
अदालत ने प्राकृतिक न्याय के सिद्धांत के तहत मंत्री गणेश जोशी को अपना पक्ष रखने का अवसर देते हुए नोटिस जारी किया है। अब मामले की अगली सुनवाई 3 सितंबर 2026 को होगी, जिसमें अदालत आगे की कार्रवाई पर निर्णय ले सकती है।
नोट: फिलहाल यह मामला न्यायालय में विचाराधीन है। कोर्ट ने केवल नोटिस जारी कर जवाब मांगा है, आरोपों पर अभी कोई अंतिम निष्कर्ष या दोषसिद्धि नहीं हुई है।