Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Jharkhand
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
मंत्री

➡️ सागर की 8 ट्रांसमिशन लाइनों ने बनाया विश्वसनीयता का नया कीर्तिमान: 1500 दिनों से बिना ब्रेकडाउन जारी है बिजली पारेषण मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) की सागर स्थित 8 एक्स्ट्रा हाई वोल्टेज (ईएचवी) ट्रांसमिशन लाइनों ने विश्वसनीय विद्युत पारेषण का उल्लेखनीय कीर्तिमान स्थापित किया है। इन लाइनों पर पिछले लगभग चार वर्षों अर्थात करीब 1500 दिनों से एक भी ब्रेकडाउन दर्ज नहीं हुआ है। विशेष बात यह है कि इनमें कुछ ऐसी महत्वपूर्ण लाइनें भी शामिल हैं, जो लंबे समय से प्रदेश की विद्युत पारेषण व्यवस्था का आधार बनी हुई हैं और आज भी निर्बाध रूप से विद्युत पारेषण कर रही हैं। ➡️ प्रदेश की 593 लाइनों ने भी बनाया रिकार्ड- ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया कि सागर की इन 8 ट्रांसमिशन लाइनों सहित प्रदेशभर में एमपी ट्रांसको की 593 ईएचवी ट्रांसमिशन लाइनें भी विगत चार वर्षों से बिना किसी ब्रेकडाउन के सफलतापूर्वक संचालित हो रही हैं। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि कंपनी के अभियंताओं, तकनीकी कर्मचारियों तथा अनुरक्षण कार्य में लगे आउटसोर्स कर्मियों की सतत निगरानी, तकनीकी दक्षता और समर्पण का परिणाम है। ➡️ इन लाइनों ने हासिल की उपलब्धि- सागर क्षेत्र में यह उपलब्धि हासिल करने वाली लाइनों में 400 केवी सागर-बीना (पावरग्रिड) लाइन, 400 केवी सागर-सतना (पावरग्रिड) लाइन, 132 केवी सागर-गौरझामर के दो सर्किट, 132 केवी सागर-राहतगढ़ लाइन, 132 केवी सागर-बंडा लाइन तथा 132 केवी सागर इंटरकनेक्टर के दो सर्किट शामिल हैं। इन सभी ट्रांसमिशन लाइनों ने पिछले लगभग 1500 दिनों से बिना किसी ब्रेकडाउन के सफलतापूर्वक विद्युत पारेषण कर विश्वसनीयता का नया मानक स्थापित किया है। ➡️ आधुनिक मेंटेनेंस तकनीक से मिली सफलता ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने कहा कि ट्रांसमिशन नेटवर्क को अधिक सुरक्षित और विश्वसनीय बनाने के लिए थर्मो-विजन निरीक्षण, ड्रोन सर्विलांस, एससीएडीए आधारित रियल-टाइम मॉनिटरिंग, ऑनलाइन कंडीशन मॉनिटरिंग तथा समयबद्ध निवारक अनुरक्षण जैसी आधुनिक तकनीकों का उपयोग किया जा रहा है। इसके साथ ही नियमित लाइन पेट्रोलिंग, प्री-मानसून मेंटेनेंस, लाइन कॉरिडोर प्रबंधन तथा पेड़ों की कटाई-छंटाई जैसे कार्यों से संभावित तकनीकी खामियों की समय रहते पहचान कर उनका निराकरण किया जाता है। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक और मैदानी स्तर पर सतत निगरानी के समन्वय से प्रदेश के ट्रांसमिशन नेटवर्क की विश्वसनीयता लगातार बढ़ रही है, जिसका प्रत्यक्ष परिणाम सागर की इन ट्रांसमिशन लाइनों के रिकॉर्ड प्रदर्शन के रूप में सामने आया है। CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sagar

Sagar, Madhya Pradesh | Aug 8, 2026

MORE NEWS

मकरोनिया चौराहे पर एक्सीडेंट मंदिर से टकराया बड़ा ट्रक नहीं हुई कोई जनहानि

मकरोनिया चौराहे पर एक्सीडेंट मंदिर से टकराया बड़ा ट्रक नहीं हुई कोई जनहानि

Sagar Nagar, Sagar | Aug 14, 2026

ललितपुर। बुंदेलखंड राज्य और PDA के सवाल पर पत्रकारों पर भड़क उठे मंत्री मनोहर लाल पंथ

ललितपुर। बुंदेलखंड राज्य और PDA के सवाल पर पत्रकारों पर भड़क उठे मंत्री मनोहर लाल पंथ

Sagar Nagar, Sagar | Aug 14, 2026

➡️ सेल्फ एम्प्लॉयमेंट प्रोजेक्ट अंतर्गत प्रशिक्षण एवं आवेदन प्रक्रिया

सेल्फ एम्प्लॉयमेंट प्रोजेक्ट के अंतर्गत कृषि, उद्यानिकी, मत्स्य, पशुपालन, आजीविका एवं वाटरशेड विभाग के ब्लॉक पदाधिकारियों को प्राप्त आवेदन पत्रों को संबंधित बैंकों में ऑनलाइन प्रस्तुत करने की प्रक्रिया के संबंध में विस्तृत जानकारी एवं प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

उद्यानिकी विभाग द्वारा AIF, PMFME एवं NHM योजनाओं के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों से आवेदन प्राप्त करने तथा उन्हें ऑनलाइन बैंकिंग प्रक्रिया के माध्यम से प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। इसी प्रकार पशुपालन विभाग द्वारा विभागीय योजनाओं के अंतर्गत हितग्राहियों से आवेदन प्राप्त करने एवं ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया समझाई गई। कृषि एवं मत्स्य विभाग द्वारा भी विभागीय योजनाओं के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों से आवेदन प्राप्त करने, आवश्यक दस्तावेजों एवं आवेदन को ऑनलाइन करने की प्रक्रिया के संबंध में जानकारी प्रदान की गई।

एलडीएम (LDM) सर द्वारा विभिन्न बैंकों में प्राप्त आवेदनों को ऑनलाइन प्रस्तुत करने, बैंक स्तर पर आवेदन की प्रक्रिया तथा प्रकरणों के त्वरित निराकरण के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। प्रशिक्षण का उद्देश्य प्राप्त आवेदनों को शीघ्रता से ऑनलाइन कराकर संबंधित बैंकों को प्रेषित करना तथा पात्र हितग्राहियों को स्वरोजगार स्थापित करने हेतु बैंक ऋण एवं विभागीय योजनाओं का लाभ समय-सीमा में उपलब्ध कराना है।

CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sagar

➡️ सेल्फ एम्प्लॉयमेंट प्रोजेक्ट अंतर्गत प्रशिक्षण एवं आवेदन प्रक्रिया सेल्फ एम्प्लॉयमेंट प्रोजेक्ट के अंतर्गत कृषि, उद्यानिकी, मत्स्य, पशुपालन, आजीविका एवं वाटरशेड विभाग के ब्लॉक पदाधिकारियों को प्राप्त आवेदन पत्रों को संबंधित बैंकों में ऑनलाइन प्रस्तुत करने की प्रक्रिया के संबंध में विस्तृत जानकारी एवं प्रशिक्षण प्रदान किया गया। उद्यानिकी विभाग द्वारा AIF, PMFME एवं NHM योजनाओं के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों से आवेदन प्राप्त करने तथा उन्हें ऑनलाइन बैंकिंग प्रक्रिया के माध्यम से प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। इसी प्रकार पशुपालन विभाग द्वारा विभागीय योजनाओं के अंतर्गत हितग्राहियों से आवेदन प्राप्त करने एवं ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया समझाई गई। कृषि एवं मत्स्य विभाग द्वारा भी विभागीय योजनाओं के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों से आवेदन प्राप्त करने, आवश्यक दस्तावेजों एवं आवेदन को ऑनलाइन करने की प्रक्रिया के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। एलडीएम (LDM) सर द्वारा विभिन्न बैंकों में प्राप्त आवेदनों को ऑनलाइन प्रस्तुत करने, बैंक स्तर पर आवेदन की प्रक्रिया तथा प्रकरणों के त्वरित निराकरण के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। प्रशिक्षण का उद्देश्य प्राप्त आवेदनों को शीघ्रता से ऑनलाइन कराकर संबंधित बैंकों को प्रेषित करना तथा पात्र हितग्राहियों को स्वरोजगार स्थापित करने हेतु बैंक ऋण एवं विभागीय योजनाओं का लाभ समय-सीमा में उपलब्ध कराना है। CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sagar

Sagar, Madhya Pradesh | Aug 13, 2026

➡️ स्वतंत्रता दिवस परेड का अंतिम पूर्वाभ्यास हुआ संपन्न

 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले मुख्य समारोह एवं कार्यक्रमों का आज अंतिम पूर्वाभ्यास संपन्न हुआ। पूर्वाभ्यास कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर निगम आयुक्त श्री राजकुमार खत्री एवं पुलिस अधीक्षक श्री अनुराग सुजानिया ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इसके पश्चात अधिकारियों ने परेड का निरीक्षण किया।

पुलिस बल, एनसीसी एवं शौर्य दल की टुकड़ियों द्वारा आकर्षक मार्च पास्ट का प्रदर्शन किया गया। इसके बाद छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। अधिकारियों ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का जायजा लेते हुए आवश्यक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने के निर्देश भी दिए। इस अवसर पर सिटी मजिस्ट्रेट श्री शैलेन्द्र द्विवेदी, सागर एसडीएम श्री रोहित वर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं स्कूली छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sagar

➡️ स्वतंत्रता दिवस परेड का अंतिम पूर्वाभ्यास हुआ संपन्न 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले मुख्य समारोह एवं कार्यक्रमों का आज अंतिम पूर्वाभ्यास संपन्न हुआ। पूर्वाभ्यास कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर निगम आयुक्त श्री राजकुमार खत्री एवं पुलिस अधीक्षक श्री अनुराग सुजानिया ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इसके पश्चात अधिकारियों ने परेड का निरीक्षण किया। पुलिस बल, एनसीसी एवं शौर्य दल की टुकड़ियों द्वारा आकर्षक मार्च पास्ट का प्रदर्शन किया गया। इसके बाद छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। अधिकारियों ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का जायजा लेते हुए आवश्यक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने के निर्देश भी दिए। इस अवसर पर सिटी मजिस्ट्रेट श्री शैलेन्द्र द्विवेदी, सागर एसडीएम श्री रोहित वर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं स्कूली छात्र-छात्राएं मौजूद थे। CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sagar

Sagar, Madhya Pradesh | Aug 13, 2026

viral video - कोबरा ने रोका जेसीबी का रास्ता

viral video - कोबरा ने रोका जेसीबी का रास्ता

Sagar Nagar, Sagar | Aug 14, 2026