Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh

नेपाल बॉर्डर से जुड़े श्रावस्ती में नशे के काले कारोबार पर पुलिस का अब तक का बड़ा प्रहार! मोहर्रम से पहले श्रावस्ती पुलिस, एसओजी और सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने ऐसी कार्रवाई की है, जिसने गांजा तस्करों के पूरे नेटवर्क में हड़कंप मचा दिया है। पुलिस ने 2 किलो 365 ग्राम अवैध गांजा, उसकी खरीद-बिक्री से जुड़े 19 लाख 82 हजार 645 रुपये नकद, 320 रुपये नेपाली मुद्रा, इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीन, गांजा पैक करने का सामान और एक नेपाली पासपोर्ट बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में शिवप्रसाद पुत्र परसराम तथा लक्ष्मी पत्नी बिकाऊलाल जायसवाल, निवासी ग्राम जमुनहा गांव दा. जमुनहा भवनियापुर, थाना मल्हीपुर, जनपद श्रावस्ती को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से सूचना मिली थी कि जमुनहा गांव में एक परचून की दुकान की आड़ में चोरी-छिपे गांजे का कारोबार चल रहा है। सूचना मिलते ही थाना मल्हीपुर पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम ने संयुक्त छापेमारी की। दुकान के बाहर बैठे शिवप्रसाद को घेरकर पकड़ा गया। तलाशी में उसकी जेब से गांजे के पैकेट और नकदी बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने दुकान और घर की तलाशी ली, जहां लक्ष्मी देवी को गांजा और अन्य सामान छिपाते हुए पकड़ लिया गया। पुलिस का दावा है कि पूछताछ में लक्ष्मी ने स्वीकार किया कि उसका पति बिकाऊलाल जायसवाल नेपाल से गांजा मंगवाता था और छोटे-छोटे पैकेट बनाकर शिवप्रसाद के माध्यम से इलाके में सप्लाई कराई जाती थी। मौके से गांजा पैक करने वाली पन्नियां, कोगो चिलम, स्टेपलर, स्टेपल पिन और इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन भी बरामद हुई। सबसे चौंकाने वाली बरामदगी रही करीब 20 लाख रुपये की नकदी, जिसे पुलिस गांजा कारोबार से जुड़ी रकम मान रही है। बरामद नेपाली मुद्रा और नेपाली पासपोर्ट से भी जांच का दायरा अब सीमा पार तक पहुंच सकता है। दोनों आरोपियों के खिलाफ मु0अ0सं0 97/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय भेज दिया गया है, जबकि फरार आरोपी बिकाऊलाल जायसवाल की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। श्रावस्ती पुलिस का साफ संदेश है—नशे का कारोबार करने वालों के लिए अब जिले में कोई जगह नहीं। कानून के शिकंजे से बचना आसान नहीं होगा। SB NEWS UP के लिए यह बड़ी खबर। ऐसी ही तेज़, सटीक और बेबाक खबरों के लिए हमारे चैनल को लाइक, शेयर और फॉलो करना न भूलें।

Jamunaha, Shravasti | Jun 26, 2026