केंद्र सरकार से गौहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध व गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग को लेकर ज्ञापन
=========
नाहन : देशव्यापी गौसम्मान आह्वाहन अभियान के तहत आज जिला सिरमौर मुख्यालय नाहन में गौसेवकों द्वारा उपायुक्त के मार्फत PM, President, CM - HP व Governor को ज्ञापन प्रेषित किए.
संतों द्वारा आरंभ हुए इस अभियान के तहत केंद्र सरकार से गौहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध व गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग उठाई गई है. इसके बाद अभियान के तीसरे चरण में प्रदेश स्तर पर 27 अक्टूबर को 50 लाख हस्ताक्षर सहित ज्ञापन दिया जाएगा.
इस दौरान सुरेंद्र हिंदुस्तानी, अनिल ठाकुर, अपर्णा शर्मा, भरत राणा, सचिन ओबराॅय, अनूप अग्रवाल, भरत राणा, नीरज ठाकुर, नितिका पोजटा, तमन्ना चौहान, इंद्रा चावरिया, नीरज चांवरिया, संजीव गुप्ता, निर्मल, मनीष बिरसांटा, रघुबीर, कार्तिक आदि गौसेवक मौजूद रहे.
Ronhat, Sirmaur | Jul 27, 2026