5 लाख की सुपारी, गवाह की हत्या की साजिश नाकाम, पुलिस के शिकंजे में दो शूटर, जेल से चल रहा था कत्ल का खेल
न्याय की राह रोकने के लिए रची गई एक खौफनाक साजिश को मोतिहारी पुलिस ने समय रहते नाकाम कर दिया है। जेल में बंद पकड़ीदयाल कांड के मुख्य अभियुक्त राणा सिंह ने गवाह को रास्ते से हटाने के लिए जेल के भीतर से ही खूनी जाल बुना था।
जेल से दी गई थी 5 लाख की 'सुपारी'
पूछताछ में खुलासा हुआ है कि जेल में बंद अपराधी राणा सिंह ने एक अन्य बंदी सूरज तिवारी के जरिए पकड़ीदयाल कांड के अहम गवाह माधोलाल सहनी की हत्या की डील तय की थी। इसके लिए शूटरों को 5 लाख रुपये की भारी-भरकम सुपारी दी गई थी।
ढाबे के पास से हथियार के साथ दबोचे गए शूटर
पुलिस अधीक्षक (SP) स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए राजमार्ग 27 स्थित चंदन सिंह ढाबा के पास छापेमारी की। पुलिस ने मौके से दो शातिर अपराधियों को रंगे हाथों दबोच लिया, जो गवाही से ठीक पहले मर्डर की वारदात क�