#उज्जैन महाकाल मंदिर में होने वाली विश्व प्रसिद्ध भस्म आरती के दर्शन के नियमों में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। नई व्यवस्था लागू होने के बाद कोई भी श्रद्धालु 90 दिन यानी तीन महीने के भीतर दोबारा भस्म आरती के दर्शन नहीं कर सकेगा। इसका उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा नए श्रद्धालुओं को दर्शन का अवसर देना है।
मंदिर समिति अब आधार कार्ड और मोबाइल नंबर के जरिए श्रद्धालुओं का रिकॉर्ड सत्यापित करेगी। इससे एक ही व्यक्ति अलग-अलग मोबाइल नंबरों से बार-बार अनुमति नहीं ले सकेगा। फिलहाल भस्म आरती में हर दिन करीब 1700 श्रद्धालुओं को शामिल होने की अनुमति दी जाती है।
मंदिर प्रशासन का कहना है कि नई व्यवस्था से दर्शन प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और निष्पक्ष बनेगी। इससे पहली बार आने वाले श्रद्धालुओं को भी भस्म आरती में शामिल होने का बेहतर मौका मिलेगा .
.
.
.
#breakingnewswala #ujjainnews #MPNews #BNWTV

#breakingnewswala #ujjainnews #MPNews #BNWTV - Gwalior Gird News