#पीलीभीत जनपद में थाना अमरिया क्षेत्र के ग्राम बरदुन्वा के मंदिर पर भंडारे प्रसाद वितरण के दौरान नाबालिग दो मासूम बच्चियों का मोटरसाइकिल सवार ने किया अपहरण। जानकारी होने पर स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत आरोपी का पीछा किया।
ग्रामीणों के द्वारा पीछा करने पर घबराए अपहरणकर्ता ने दोनों बच्चियों को बीच रास्ते में छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने दोनों बच्चियों को सकुशल बरामद कर अपहरणकर्ता की मोटरसाइकिल अपने कब्जे में कर ली है। पूरा मामला थाना अमरिया क्षेत्र के ग्राम बरदुन्वा का है। इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल उत्पन्न हो गया था मगर दोनों बच्चियों को बरामद कर स्थित को पुलिस ने कंट्रोल कर लिया है। सहायक पुलिस अधीक्षक/सीओ सदर नताशा गोयल ने बताया है दोनों बच्चियों सेफ है, विधिक कार्रवाई की जा रही है।
#पीलीभीत #Pilibhitpolice #UPPolice #pilibhit #BreakingNews #UPNews #awazhindnews