Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
कांग्रेस
मौत
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Crimenews
Karnataka
Education
Rss

नीति आयोग की डेल्टा रैंकिंग में सीतामढ़ी ने रचा इतिहास सीतामढ़ी (बिहार): नीति आयोग, भारत सरकार द्वारा जारी आकांक्षी जिलों की डेल्टा रैंकिंग (मार्च 2026) में सीतामढ़ी जिले ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए पूरे देश में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। यह उपलब्धि जिले में विभिन्न विकासात्मक क्षेत्रों में किए गए निरंतर प्रयासों, प्रभावी प्रशासनिक नेतृत्व, विभागीय समन्वय तथा तकनीकी सहयोग का परिणाम मानी जा रही है। इस उपलब्धि से न केवल सीतामढ़ी जिले, बल्कि पूरे बिहार राज्य का गौरव बढ़ा है। जिला प्रशासन द्वारा स्वास्थ्य एवं पोषण, शिक्षा, कृषि, वानिकी, पशुपालन, जल प्रबंधन, आधारभूत संरचना, क्षमता वर्धन तथा वित्तीय समावेशन जैसे प्रमुख क्षेत्रों में निरंतर सुधारात्मक एवं नवाचारी पहल की गई है। इन प्रयासों के परिणामस्वरूप सीतामढ़ी ने नीति आयोग के विभिन्न प्रदर्शन सूचकांकों में उल्लेखनीय सुधार दर्ज करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर अपनी मजबूत उपस्थिति स्थापित की है। जिला प्रशासन के अनुसार, यह सफलता जिला पदाधिकारी रिची पांडे के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में संभव हो सकी है। उनके निर्देशन में विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष बल दिया गया। जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त संदीप कुमार तथा जिला योजना पदाधिकारी सह नोडल आकांक्षी जिला तथा आकांक्षी प्रखण्ड कार्यक्रम संतोष कुमार सुमन द्वारा सभी संबंधित विभागों के साथ नियमित समीक्षा एवं समन्वय स्थापित करते हुए विभिन्न सूचकांकों में सुधार के लिए निरंतर दिशा-निर्देश प्रदान किए जाते रहे हैं। डेल्टा रैंकिंग के अनुसार, आधारभूत संरचना (Infrastructure) के क्षेत्र में सीतामढ़ी जिले ने सबसे उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की है। इस क्षेत्र में जिले का डेल्टा स्कोर 47.3 से बढ़कर 65.8 तक पहुंच गया, जिसके परिणामस्वरूप जिले को पूरे देश में तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। यह उपलब्धि सड़क, विद्युत, पेयजल, सार्वजनिक सुविधाओं तथा अन्य बुनियादी सेवाओं के क्षेत्र में किए गए सतत प्रयासों का परिणाम है। इसी प्रकार, कृषि, वानिकी, पशुपालन एवं जल प्रबंधन के क्षेत्र में भी जिले ने उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की है। इस क्षेत्र में सीतामढ़ी का डेल्टा स्कोर 39.7 से बढ़कर 50.2 हो गया है, जिसके आधार पर जिले को राष्ट्रीय स्तर पर चौथा स्थान प्राप्त हुआ है। कृषि उत्पादकता में वृद्धि, पशुपालन सेवाओं के विस्तार, जल संरक्षण एवं प्राकृतिक संसाधनों के बेहतर प्रबंधन के क्षेत्र में किए गए प्रयासों ने इस उपलब्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। स्वास्थ्य एवं पोषण के क्षेत्र में भी सीतामढ़ी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। विभिन्न स्वास्थ्य एवं पोषण संकेतकों पर लगातार कार्य करते हुए जिले ने अपना डेल्टा स्कोर 71.6 से बढ़ाकर 83.5 तक पहुंचाया है, जिसके परिणामस्वरूप जिले को पूरे देश में पंद्रहवां स्थान प्राप्त हुआ है। मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार, संस्थागत प्रसव, टीकाकरण, पोषण कार्यक्रमों के प्रभावी संचालन तथा स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता में वृद्धि इस सफलता के प्रमुख कारक रहे हैं। इसके अतिरिक्त, शिक्षा, वित्तीय समावेशन एवं क्षमता वर्धन के क्षेत्रों में भी जिले ने निरंतर प्रगति दर्ज की है। शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षण व्यवस्था, विद्यालयों में उपस्थिति, अधिगम परिणामों में सुधार तथा विभिन्न शैक्षणिक कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन के परिणामस्वरूप जिले ने राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन किया है। वहीं, वित्तीय समावेशन एवं क्षमता वर्धन के क्षेत्रों में भी उल्लेखनीय सुधार दर्ज करते हुए क्रमशः 19वां एवं 20वां स्थान प्राप्त किया गया है। इस उपलब्धि पर जिला पदाधिकारी ने कहा कि यह सफलता सभी विभागीय पदाधिकारियों एवं कर्मियों के सामूहिक प्रयास, समर्पण, नियमित अनुश्रवण तथा विभागों के बीच बेहतर समन्वय का प्रतिफल है। उन्होंने कहा कि विकास के विभिन्न संकेतकों में सुधार हेतु सभी विभागों ने एक टीम के रूप में कार्य किया है, जिसका सकारात्मक परिणाम आज राष्ट्रीय स्तर पर दिखाई दे रहा है। उन्होंने विशेष रूप से पिरामल फाउंडेशन द्वारा प्रदान किए जा रहे सतत तकनीकी सहयोग की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि संस्था द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों के अनुश्रवण, क्षमता निर्माण, डेटा विश्लेषण एवं तकनीकी सहयोग के माध्यम से जिले को विकासात्मक लक्ष्यों की प्राप्ति में महत्वपूर्ण सहायता मिली है। सीतामढ़ी जिले की यह उपलब्धि इस बात का प्रमाण है कि यदि प्रशासनिक नेतृत्व, विभागीय समन्वय, सामूहिक प्रयास एवं तकनीकी सहयोग का प्रभावी समावेश किया जाए, तो सीमित संसाधनों में भी उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं। नीति आयोग की डेल्टा रैंकिंग में पूरे देश में तीसरा स्थान प्राप्त कर सीतामढ़ी ने विकास के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है और यह उपलब्धि भविष्य में जिले के लिए और बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा बनेगी। #Sitamarhi #NitiAayog #DeltaRanking #BiharPride #AspirationalDistricts #SitamarhiGaurav #TransformingSitamarhi #GoodGovernance #BiharDevelopment #ProgressiveBihar #TeamSitamarhi District Administration Sitamarhi NITI Aayog

Belsand, Sitamarhi | Jul 4, 2026

MORE NEWS

सांप काटने से मासूम की मौ/त, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल

#BelsandNews #SnakeBite #TragicIncident #BiharNews #Sitamarhi #BreakingNews #belsandpolice #sitamarhipolice #BiharPolice #sitamarhi #BreakingNews #बेलसंड #बिहारन्यूज #सर्पदंश #दर्दनाकहादसा

सांप काटने से मासूम की मौ/त, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल #BelsandNews #SnakeBite #TragicIncident #BiharNews #Sitamarhi #BreakingNews #belsandpolice #sitamarhipolice #BiharPolice #sitamarhi #BreakingNews #बेलसंड #बिहारन्यूज #सर्पदंश #दर्दनाकहादसा

Belsand, Sitamarhi | Jul 18, 2026

अवैध वसूली को लेकर छात्रों ने किया धरना प्रदर्शन, जगन्नाथ सिंह महाविद्यालय का मामला

#जगन्नाथ_सिंह_महाविद्यालय,
#JagannathSinghCollege,
#BelsandNews,
#ChandauliCollegeProtest,
#BiharEducation,
#StopIllegalFees,
#NoReceiptNoFee, 
#TransparencyInEducation, 
#InternshipFeeScam, 
#StudentsVoice, 
#PrincipalMisbehavior, 
#AccountabilityInEducation,
#JusticeForStudents

अवैध वसूली को लेकर छात्रों ने किया धरना प्रदर्शन, जगन्नाथ सिंह महाविद्यालय का मामला #जगन्नाथ_सिंह_महाविद्यालय, #JagannathSinghCollege, #BelsandNews, #ChandauliCollegeProtest, #BiharEducation, #StopIllegalFees, #NoReceiptNoFee, #TransparencyInEducation, #InternshipFeeScam, #StudentsVoice, #PrincipalMisbehavior, #AccountabilityInEducation, #JusticeForStudents

Belsand, Sitamarhi | Jul 12, 2026

बेलसंड अग्निशमन विभाग ने चलाया जागरूकता अभियान, जीविका दीदियों को दी गई जानकारी, पूरी खबर कॉमेंट बॉक्स में.....

#BelsandNews #FireSafety #BiharNews #AwarenessDrive #JeevikaDidis #FireSafetyRules #MockDrill #SitamarhiNews #अग्निशमन_विभाग #बेलसंड #आग_से_सुरक्षा

बेलसंड अग्निशमन विभाग ने चलाया जागरूकता अभियान, जीविका दीदियों को दी गई जानकारी, पूरी खबर कॉमेंट बॉक्स में..... #BelsandNews #FireSafety #BiharNews #AwarenessDrive #JeevikaDidis #FireSafetyRules #MockDrill #SitamarhiNews #अग्निशमन_विभाग #बेलसंड #आग_से_सुरक्षा

Belsand, Sitamarhi | Jul 12, 2026

बेलसंड में ग्रामीणों को दी गई अग्नि सुरक्षा की जानकारी

गर्मियों के मौसम में आगजनी की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए अग्निशामालय विभाग द्वारा क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत ग्रामीणों को आग से बचाव और सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। प्रभारी अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि विभाग की एक टीम द्वारा क्षेत्र में लगातार जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में पताही पंचायत के अलग-अलग वार्डों में कुल पांच स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। जागरूकता अभियान के तहत भोरहा पंचायत के वार्ड संख्या 06 में वार्ड सदस्य की अगुआई में आम जनता को जागरूक किया गया। इसके अलावा दो अन्य स्थानों पर भारी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों के बीच चौपाल लगाकर आग से सुरक्षा की जानकारी दी गई। टीम के सदस्यों ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि आग लगने की स्थिति में घबराने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। सजगता और सूझबूझ से बड़े नुकसान को टाला जा सकता है। अधिकारियों ने अपील की किसी भी आपात स्थिति में तुरंत एहतियात बरतें। बिना वक्त गंवाए तुरंत अग्निशमन कार्यालय को घटना की सूचना दें। आग से सुरक्षा और बचाव से जुड़े तरीकों को समझाने के लिए ग्रामीणों के बीच लीफलेट और पंपलेट का भी वितरण किया गया। इस जागरूकता अभियान को सफल बनाने में प्रभारी अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी संतोष कुमार सिंह के निर्देशन में सहायक अग्निशमन पदाधिकारी विनोद कुमार, अग्निक जवान नीतीश कुमार, चन्द्रशेखर कुमार, मनोरमा कुमारी और अग्निक चालक जितेन्द्र कुमार ने मुख्य भूमिका निभाई।

#FireSafety
#FireAwareness
#बेलसंड 
#Belsand
#अग्निशमन_विभाग 
#FireDepartment
#BiharFireService
#आग_से_सुरक्षा
#सजग_रहें_सुरक्षित_रहें
#FireSafetyFirst
#AwarenessDrive
#भोरहा_पंचायत 
#Bhorha

बेलसंड में ग्रामीणों को दी गई अग्नि सुरक्षा की जानकारी गर्मियों के मौसम में आगजनी की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए अग्निशामालय विभाग द्वारा क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत ग्रामीणों को आग से बचाव और सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। प्रभारी अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि विभाग की एक टीम द्वारा क्षेत्र में लगातार जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में पताही पंचायत के अलग-अलग वार्डों में कुल पांच स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। जागरूकता अभियान के तहत भोरहा पंचायत के वार्ड संख्या 06 में वार्ड सदस्य की अगुआई में आम जनता को जागरूक किया गया। इसके अलावा दो अन्य स्थानों पर भारी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों के बीच चौपाल लगाकर आग से सुरक्षा की जानकारी दी गई। टीम के सदस्यों ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि आग लगने की स्थिति में घबराने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। सजगता और सूझबूझ से बड़े नुकसान को टाला जा सकता है। अधिकारियों ने अपील की किसी भी आपात स्थिति में तुरंत एहतियात बरतें। बिना वक्त गंवाए तुरंत अग्निशमन कार्यालय को घटना की सूचना दें। आग से सुरक्षा और बचाव से जुड़े तरीकों को समझाने के लिए ग्रामीणों के बीच लीफलेट और पंपलेट का भी वितरण किया गया। इस जागरूकता अभियान को सफल बनाने में प्रभारी अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी संतोष कुमार सिंह के निर्देशन में सहायक अग्निशमन पदाधिकारी विनोद कुमार, अग्निक जवान नीतीश कुमार, चन्द्रशेखर कुमार, मनोरमा कुमारी और अग्निक चालक जितेन्द्र कुमार ने मुख्य भूमिका निभाई। #FireSafety #FireAwareness #बेलसंड #Belsand #अग्निशमन_विभाग #FireDepartment #BiharFireService #आग_से_सुरक्षा #सजग_रहें_सुरक्षित_रहें #FireSafetyFirst #AwarenessDrive #भोरहा_पंचायत #Bhorha

Belsand, Sitamarhi | Jul 6, 2026

सीतामढ़ी: पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन हेतु राष्ट्रीय राजमार्ग पर अवैध रूप से खड़े वाहनों एवं अतिक्रमण के विरुद्ध परिवहन विभाग एवं यातायात थाना द्वारा संयुक्त रूप से विशेष अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग पर अवैध रूप से खड़े वाहनों के विरुद्ध विधिसम्मत चालान की कार्रवाई की गई तथा सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। इस कार्रवाई का उद्देश्य यातायात को सुरक्षित, सुचारु एवं बाधारहित बनाए रखना तथा सड़क दुर्घटनाओं की संभावनाओं को कम करना है।

जिला पुलिस आमजन एवं वाहन चालकों से अपील करती है कि कि वे राष्ट्रीय राजमार्ग पर किसी भी प्रकार का अवैध पार्किंग या अतिक्रमण न करें तथा यातायात नियमों का पालन कर सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।

#sitamarhi #trendingpost #SitamarhiNews #fbpost #PoliceAction #police #viral #fb 
Bihar Police Sitamarhi Police Awnish Kumar

सीतामढ़ी: पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन हेतु राष्ट्रीय राजमार्ग पर अवैध रूप से खड़े वाहनों एवं अतिक्रमण के विरुद्ध परिवहन विभाग एवं यातायात थाना द्वारा संयुक्त रूप से विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग पर अवैध रूप से खड़े वाहनों के विरुद्ध विधिसम्मत चालान की कार्रवाई की गई तथा सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। इस कार्रवाई का उद्देश्य यातायात को सुरक्षित, सुचारु एवं बाधारहित बनाए रखना तथा सड़क दुर्घटनाओं की संभावनाओं को कम करना है। जिला पुलिस आमजन एवं वाहन चालकों से अपील करती है कि कि वे राष्ट्रीय राजमार्ग पर किसी भी प्रकार का अवैध पार्किंग या अतिक्रमण न करें तथा यातायात नियमों का पालन कर सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। #sitamarhi #trendingpost #SitamarhiNews #fbpost #PoliceAction #police #viral #fb Bihar Police Sitamarhi Police Awnish Kumar

Belsand, Sitamarhi | Jul 4, 2026