
बंद मकान का ताला तोड़कर सोना व नगदी पर हाथ साफ कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज
चूरू शहर के सैनिक बस्ती में दिनदहाड़े एक सुने मकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने लाखों रुपए के सोने के आभूषण और नगदी पर हाथ साफ कर दिया घटना की सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है कोतवाली थाना पुलिस के अनुसार सैनिक बस्ती सेक्टर एक निवासी 62 वर्षीय धर्मपाल सिंह ने रिपोर्ट दी है की 25 जुलाई को दोपहर करीब 1 बजकर 20 मिनट पर वह अपनी पत्नी को पंखा सर्किल स्थित संजीवनी अस्पताल के पास अपनी दुकान पर छोड़ने गए थे दोपहर करीब 2 बजकर 45 मिनट पर जब वापस घर लौटे तो मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ मिला घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा था गेस्ट रूम में रखा दीवान खंगाला गया था परिवार ने बताया कि चोर घर से टीवी स्टैंड और पर्स में रखें 15000 नगद तथा अलमारी में रखे करीब 127 ग्राम सोने के आभूषण चोरी कर ले गए चोरी हुए आभूषणों में सात सोने की अंगूठियां 20 ग्राम की सोने की चैन 6 जोड़ी झुमके एक गले का सेट तथा करीब 12 ग्राम की फुल पातड़ी शामिल है। घटना का पता चलने के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। कोतवाली थाना पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ ही आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। #chori #follower
#nonfollowers #followerseveryone
Churu, Churu | Jul 28, 2026