गयाजी में आयोजित प्रभात खबर के ‘साथियों के संवाद’ कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिला। इस दौरान प्रभात खबर के वाइस प्रेसिडेंट श्री विजय बहादुर सर एवं बिहार हेड संपादक श्री अजय सर से मुलाकात हुई। उनसे पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं को समझने और बहुत कुछ सीखने का अवसर प्राप्त हुआ। साथ ही उनके मार्गदर्शन, आशीर्वाद एवं बहुमूल्य सुझाव मिले, जो निश्चित रूप से पत्रकारिता के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरणास्रोत साबित होंगे।