
कानपुर सेंट्रल स्टेशन के मंदिर से 4 मुकुट चोरी, 24 घंटे में बरामद! बांदा का युवक गिरफ्तार
कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन के गेट नंबर-1 पर स्थित झागड़ेश्वर हनुमान मंदिर से भगवान के चार मुकुट चोरी होने के मामले में जीआरपी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने घटना के 24 घंटे के भीतर चारों मुकुट बरामद कर बांदा निवासी 20 वर्षीय कृष्णा तिवारी को गिरफ्तार किया है।
📍 क्या है पूरा मामला? मंदिर में स्थापित भगवान गणेश, मां दुर्गा, मां काली और हनुमान जी के मुकुट चोरी हुए थे। घटना के खुलासे के लिए पुलिस ने 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले और धरातलीय जानकारी जुटाई। इसके बाद 18 अक्टूबर को स्टेशन के प्रयागराज छोर पर कुड़ाघर के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस के मुताबिक, बरामद चारों मुकुट सफेद धातु के हैं, जिनकी कीमत दो लाख रुपये से अधिक बताई गई है। जीआरपी ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
🙏 Ground Zero News पर देखिए कानपुर और आसपास की हर बड़ी खबर।
#Kanpur #KanpurNews #KanpurCentral #GRP #CrimeNews #BreakingNews #मुकुटचोरी #कानपुर_समाचार #बांदा #GroundZeroNews