आउटसोर्स कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र देना अनिवार्य, श्रम विभाग ने सभी शासकीय विभागों को जारी किए निर्देश
==
विभिन्न शासकीय विभागों में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों / श्रमिकों को नियोजन के संबंध में नियुक्ति पत्र प्रदाय नहीं किये जाते है। नियुक्ति पत्र श्रमिक को प्रदाय नहीं किया जाना श्रम कानूनों का उल्लंघन है जिसकी जिम्मेदारी शासकीय विभाग (प्रमुख नियोजक) एवं संबंधित एजेंसी दोनों की है।
श्रम पदाधिकारी ने बताया आपके विभाग में कार्यरत आउटसोर्स एजेंसी को निर्देशित करने का कष्ट करे कि उनके द्वारा आपके कार्यालय में नियोजित किये गये आउटसोर्स कर्मचारियों को नियमानुसार नियुक्ति पत्र प्रदाय किये जाये।