
पीलीबंगा: युवक पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला, सिर में आई गंभीर चोटें; 25 से अधिक लोगों पर मामला दर्ज
L.b. Bhakhar #lalbahadurbhakharjournlist
पीलीबंगा / हनुमानगढ़ #लालबहादुर_भाखर
थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव खरलिया में एक युवक पर लाठी-डंडों से प्राणघातक हमला करने का एक गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित युवक की शिकायत पर नामजद आरोपियों सहित 25 से अधिक अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी गई रिपोर्ट में 23 एमओडी के निवासी सरजीत (पुत्र कुशल सिंह) ने बताया कि 9 जुलाई की रात करीब 8:30 बजे खरलिया निवासी अमन नाम के युवक ने उसे फोन करके अपने घर के पास बुलाया था। सरजीत का आरोप है कि जब वह वहां पहुंचा, तो पहले से घात लगाकर खड़ी एक स्विफ्ट कार से छह युवक लाठियां लेकर नीचे उतरे। पीड़ित ने इनमें से छनकी (पुत्र गुरमीत), जस्सी और जगन (पुत्र जन्टा सिंह) की पहचान कर ली।
शिकायत के अनुसार, कार सवार युवकों के उतरते ही करीब 20 अन्य लोग भी लाठी-डंडों के साथ मौके पर पहुंच गए। सभी ने सरजीत को घेरकर गाली-गलौज शुरू कर दी और फिर अंधाधुंध मारपीट करने लगे। हमलावरों ने जान से मारने की नीयत से सरजीत के सिर पर जोरदार वार किया, जिससे वह लहूलुहान होकर वहीं बेहोश हो गया। आरोपियों ने पीड़ित की मोटरसाइकिल में भी जमकर तोड़फोड़ की।
घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों ने बीच-बचाव किया और पीड़ित के परिजनों को मामले की सूचना दी। परिजन तुरंत अचेत अवस्था में सरजीत को इलाज के लिए पीलीबंगा के राजकीय अस्पताल लेकर पहुंचे।
इस वारदात पर संज्ञान लेते हुए पुलिस ने छनकी, जस्सी, जगन और मंगा सिंह सहित अन्य अज्ञात हमलावरों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच एएसआई (ASI) प्रकाशचंद्र को सौंपी गई है।
लालबहादुर भाखर संवाददाता
9875131305
7014718676☎️☎️📞📞✅✅