
मनौना धाम मंदिर में श्रद्धालु की जेब से ₹7 हजार चोरी, आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार
बरेली | कविता मौर्य
बरेली के आंवला थाना क्षेत्र स्थित मनौना धाम मंदिर में दर्शन करने आए एक श्रद्धालु की जेब से 7 हजार रुपये चोरी करने वाले आरोपी को जनसहयोग और पुलिस की तत्परता से मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के कब्जे से चोरी की पूरी रकम बरामद कर ली गई है।
पुलिस के अनुसार, फतेहपुर जनपद के थाना अयगांव क्षेत्र के ग्राम इसातपुर निवासी मोहन लाल गुप्ता अपने परिवार के साथ मनौना धाम में दर्शन करने आए थे। आरती के दौरान भीड़ का फायदा उठाकर एक व्यक्ति ने उनकी पैंट की पिछली जेब से 7,000 रुपये निकाल लिए। घटना का एहसास होने पर मोहन लाल गुप्ता और उनके पुत्र दीपक गुप्ता ने तत्काल आरोपी को पकड़ लिया और मंदिर परिसर में मौजूद पुलिसकर्मियों के हवाले कर दिया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम विनोद पुत्र जयपाल, निवासी ग्राम जरोठी, थाना देहात, जनपद हापुड़, उम्र लगभग 52 वर्ष बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से चोरी किए गए पूरे 7,000 रुपये बरामद हुए।
पीड़ित की तहरीर के आधार पर थाना आंवला में मु0अ0सं0 414/2026 के तहत धारा 303(2) एवं 317(2) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक ऋषिपाल सिंह कर रहे हैं। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय में पेश कर दिया।
बरामदगी:
चोरी किए गए ₹7,000 नकद।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:
उपनिरीक्षक सोमपाल सिंह
उपनिरीक्षक बेगराम सिंह
आरक्षी प्रिंस, थाना आंवला, जनपद बरेली।
Bareilly news Live
#Bareillypolice
#Viral