Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
चोरी
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
पेट्रोल
Up
Rajasthan
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Pmmodi
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
Cricket

ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन ने गोद लिए गांव इंदरवाटांड़ में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में "वन महोत्सव सप्ताह कार्यक्रम" के अवसर पर महाविद्यालय के द्वारा गोद लिए गांव इंदरवाटांड़ में "पौधारोपण कार्यक्रम" का आयोजन किया गया। पौधारोपण कार्यक्रम में महाविद्यालय के राधाकृष्णन एवं रूसो एवं सदन के प्रशिक्षुओं, ग्रामीणों एवं महाविद्यालय के सभी सहायक प्राध्यापकों द्वारा विभिन्न फलदार एवं औषधीय गुण वाले पेड़ - पौधें जैसे - आम, नीम, आंवला, कटहल, जामुन आदि का रोपण किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ मोहित कुमार तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि वृक्षारोपण द्वारा पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता का संवर्धन तथा भावी पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं हरित वातावरण का निर्माण करना होगा और वर्तमान समय में बढ़ते प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन एवं पर्यावरणीय चुनौतियों से निपटने के लिए हम सभी का यह कर्तव्य बनता है कि प्रकृति के संरक्षण एवं संवर्धन में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएऔर हरित, स्वच्छ एवं समृद्ध भारत के निर्माण में अपना योगदान दें। मौके पर राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला नोडल पदाधिकारी सौरभ शर्मा ने सभी ग्रामीणों एवं प्रशिक्षुओं को अपने आस पड़ोस में अधिक से अधिक पौधारोपण करने के लिए जागरूक किया। उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने राधाकृष्णन हाउस के हाउस मास्टर डॉ रामकृष्ण प्रसाद एवं रूसो हाउस के हाउस मास्टर डॉ इंद्र कुमार जायसवाल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाए । कार्यक्रम में महाविद्यालय के बी एड सत्र 2024-26 एवं 2025-27 के सभी प्रशिक्षु हेमलता कुमारी, पूनम कुमारी, ज्योति कुमारी यादव, पूजा कुमारी, अंजली कुमारी, सोनिया कुमारी, प्रियंका कुमारी, प्रिया कुमारी, उर्मिला कुमारी, ललिता कुमारी, शोभा कुमारी विश्वकर्मा, अनिशा कुमारी, अंजली कुमारी, मनीषा, बबीता कुमारी, नीलू कुमारी, दिव्या कुमारी, सुवेता कुमारी, समीना प्रवीण, साक्षी कुमारी, सागर कुमार दास, बिनोद कुमार यादव, सद्दाम अंसारी,मनीष कुमार, अनिल कुमार, विश्वजीत कुमार, कुंदन कुमार, पवन कुमार, पवन पंडित, सूरज कुमार, लवजीत कुमार विश्वकर्मा, आयुष कुमार, लोकेश कुमार दीपक कुमार, लक्ष्मी कुमारी, दीपा नाथ, रवीना कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, द्रोपति कुमारी, नंदनी कुमारी, ओशो अंशुमन, कुणाल कुमार आदि एवं महाविद्यालय आई क्यू ए सी समन्वयक मनीष कुमार सिन्हा, डी एल एड समन्वयक खुशबू कुमारी सिन्हा, संजीत कुमार, अनिल दास, सीताराम यादव, चुन्नु कुमार , बिनीता कुमारी, सहित सभी शिक्षकेत्तर कर्मचारी सूचित कुमार, आलम मुख्तार, सुधीर साव, विवेक कुमार एवं ओंकार कुमार आदि उक्त अवसर पर उपस्थित रहे। कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन सहायक प्राध्यापक अनिल दास ने किया।

Koderma, Kodarma | Jul 6, 2026

MORE NEWS

पासवा कोडरमा की बैठक में संगठन विस्तार और शिक्षक सम्मान समारोह पर बनी सहमति

कोडरमा। प्राइवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन कोडरमा की जिला स्तरीय बैठक बीआरए इंटरनेशनल स्कूल में जिला कार्यकारी अध्यक्ष अभय कुमार की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक का संचालन राज्य सह जिला सचिव तौफ़ीक़ हुसैन ने किया।बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष अभय कुमार, राज्य सह जिला सचिव तौफ़ीक़ हुसैन, महासचिव भुनेश्वर यादव, कोषाध्यक्ष दिलीप कुमार यादव, मीडिया प्रभारी दीपक कुमार सहित विभिन्न प्रखंडों के पदाधिकारी एवं जिले के सैकड़ों निजी विद्यालय संचालक उपस्थित रहे।विचार-विमर्श के बाद सर्वसम्मति से कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इनमें संघ की सदस्यता शुल्क का निर्धारण, सभी प्रखंडों में सदस्यता अभियान चलाकर संगठन का विस्तार, जिला एवं प्रखंड पदाधिकारियों के नवीनीकरण के लिए जिला स्तरीय बैठक आयोजित करने का निर्णय शामिल है। साथ ही 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित करने तथा अक्टूबर माह में निजी विद्यालयों के विद्यार्थियों के बौद्धिक, मानसिक एवं शारीरिक विकास को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से खेलकूद, वाद-विवाद, चित्रकला सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन कर प्रतिभागियों को सम्मानित करने का भी निर्णय लिया गया।
बैठक में सतगावां प्रखंड अध्यक्ष अजय कुमार, डोमचांच से जय प्रकाश मेहता, कोडरमा प्रखंड के कोषाध्यक्ष आरिफ अंसारी, मीडिया प्रभारी दीपक कुमार, चंदवारा प्रखंड अध्यक्ष रंजीत पांडेय, जयनगर प्रखंड अध्यक्ष हीरामन मिस्त्री, नीलकंठ बर्नवाल, बहादुर कुमार, कपिलदेव यादव, हुजैफ़ा ख़ान, दिलीप बर्नवाल सहित जिले के विभिन्न प्रखंडों के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में विद्यालय संचालकों ने भाग लिया।

पासवा कोडरमा की बैठक में संगठन विस्तार और शिक्षक सम्मान समारोह पर बनी सहमति कोडरमा। प्राइवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन कोडरमा की जिला स्तरीय बैठक बीआरए इंटरनेशनल स्कूल में जिला कार्यकारी अध्यक्ष अभय कुमार की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक का संचालन राज्य सह जिला सचिव तौफ़ीक़ हुसैन ने किया।बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष अभय कुमार, राज्य सह जिला सचिव तौफ़ीक़ हुसैन, महासचिव भुनेश्वर यादव, कोषाध्यक्ष दिलीप कुमार यादव, मीडिया प्रभारी दीपक कुमार सहित विभिन्न प्रखंडों के पदाधिकारी एवं जिले के सैकड़ों निजी विद्यालय संचालक उपस्थित रहे।विचार-विमर्श के बाद सर्वसम्मति से कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इनमें संघ की सदस्यता शुल्क का निर्धारण, सभी प्रखंडों में सदस्यता अभियान चलाकर संगठन का विस्तार, जिला एवं प्रखंड पदाधिकारियों के नवीनीकरण के लिए जिला स्तरीय बैठक आयोजित करने का निर्णय शामिल है। साथ ही 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित करने तथा अक्टूबर माह में निजी विद्यालयों के विद्यार्थियों के बौद्धिक, मानसिक एवं शारीरिक विकास को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से खेलकूद, वाद-विवाद, चित्रकला सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन कर प्रतिभागियों को सम्मानित करने का भी निर्णय लिया गया। बैठक में सतगावां प्रखंड अध्यक्ष अजय कुमार, डोमचांच से जय प्रकाश मेहता, कोडरमा प्रखंड के कोषाध्यक्ष आरिफ अंसारी, मीडिया प्रभारी दीपक कुमार, चंदवारा प्रखंड अध्यक्ष रंजीत पांडेय, जयनगर प्रखंड अध्यक्ष हीरामन मिस्त्री, नीलकंठ बर्नवाल, बहादुर कुमार, कपिलदेव यादव, हुजैफ़ा ख़ान, दिलीप बर्नवाल सहित जिले के विभिन्न प्रखंडों के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में विद्यालय संचालकों ने भाग लिया।

Koderma, Kodarma | Jul 6, 2026

मारवाड़ी युवा मंच के रजत जयंती समारोह का शुभारंभ, झारखंड की 82 शाखाओं में 9 दिवसीय सेवा अभियान शुरू

गौ सेवा के साथ हुआ आगाज, 22 जुलाई तक स्वास्थ्य, पर्यावरण, कन्या भ्रूण संरक्षण, खेलकूद और जनसेवा सहित विविध कार्यक्रम होंगे आयोजित

झुमरीतिलैया। झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर सोमवार को राज्यभर में 9 दिवसीय सेवा एवं सामाजिक जागरूकता अभियान का शुभारंभ हो गया। "सृजन से सम्मान तक" थीम पर आयोजित इस अभियान के तहत झारखंड के 24 जिलों की 82 शाखाओं में 22 जुलाई तक विभिन्न सामाजिक, स्वास्थ्य एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान की शुरुआत जीवदया के तहत गौ सेवा से की गई। यह कार्यक्रम मंच के पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष स्व. विनय जालान एवं स्व. अभिषेक अग्रवाल की पुण्य स्मृति को समर्पित रहा। राज्यभर की गौशालाओं एवं सड़कों पर विचरण करने वाली बेसहारा गौमाताओं को हरा चारा, गुड़, चोकर एवं सब्जियां खिलाकर सेवा की गई। साथ ही कई स्थानों पर गौ चिकित्सकों का भी सम्मान किया गया।
प्रांतीय जीवदया संयोजिका सारिका लड्ढा एवं मंडल-1 की सहायक मंत्री श्रेया केडिया ने बताया कि प्रांतीय अध्यक्ष विशाल पाड़िया के नेतृत्व में पूरे प्रदेश की सभी शाखाओं में रजत जयंती समारोह के तहत सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

यह रहेगा आगामी कार्यक्रमों का क्रम:
8 जुलाई: मिशन कैंसर जांच शिविर, स्वास्थ्य जागरूकता, अंगदान एवं देहदान कार्यक्रम (पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष गोविंद मेवाड़ के सम्मान में)।
10 जुलाई: कन्या भ्रूण संरक्षण एवं नारी चेतना कार्यक्रम (पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष प्रवीण गोयल के सम्मान में)।
12 जुलाई: पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता अभियान (पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष नंदकिशोर अग्रवाल के सम्मान में)।
14 जुलाई: संगठन विस्तार कार्यक्रम (पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष विनय अग्रवाल के सम्मान में)।
16 जुलाई: जनसेवा कार्यक्रम (पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष प्रवीण जैन छाबड़ा के सम्मान में)।
18 जुलाई: शिक्षा एवं राष्ट्र एकता विषयक कार्यक्रम (पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष राकेश मोदी के सम्मान में)।
20 जुलाई: युवा विकास एवं खेलकूद कार्यक्रम (पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष नंदलाल अग्रवाल के सम्मान में)।
22 जुलाई: चुनाव, जनसंपर्क एवं समाज सम्मान कार्यक्रम (निवर्तमान प्रांतीय अध्यक्ष अरुण गुप्ता के सम्मान में)।
प्रांतीय जीवदया संयोजिका सारिका लड्ढा ने कहा कि रजत जयंती समारोह की शुरुआत गौ सेवा से होना मंच की सेवा, करुणा और सामाजिक दायित्व के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उन्होंने सभी 82 शाखाओं के पदाधिकारियों से अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने तथा जीवों के प्रति दया, प्रेम और सेवा का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

मारवाड़ी युवा मंच के रजत जयंती समारोह का शुभारंभ, झारखंड की 82 शाखाओं में 9 दिवसीय सेवा अभियान शुरू गौ सेवा के साथ हुआ आगाज, 22 जुलाई तक स्वास्थ्य, पर्यावरण, कन्या भ्रूण संरक्षण, खेलकूद और जनसेवा सहित विविध कार्यक्रम होंगे आयोजित झुमरीतिलैया। झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर सोमवार को राज्यभर में 9 दिवसीय सेवा एवं सामाजिक जागरूकता अभियान का शुभारंभ हो गया। "सृजन से सम्मान तक" थीम पर आयोजित इस अभियान के तहत झारखंड के 24 जिलों की 82 शाखाओं में 22 जुलाई तक विभिन्न सामाजिक, स्वास्थ्य एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान की शुरुआत जीवदया के तहत गौ सेवा से की गई। यह कार्यक्रम मंच के पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष स्व. विनय जालान एवं स्व. अभिषेक अग्रवाल की पुण्य स्मृति को समर्पित रहा। राज्यभर की गौशालाओं एवं सड़कों पर विचरण करने वाली बेसहारा गौमाताओं को हरा चारा, गुड़, चोकर एवं सब्जियां खिलाकर सेवा की गई। साथ ही कई स्थानों पर गौ चिकित्सकों का भी सम्मान किया गया। प्रांतीय जीवदया संयोजिका सारिका लड्ढा एवं मंडल-1 की सहायक मंत्री श्रेया केडिया ने बताया कि प्रांतीय अध्यक्ष विशाल पाड़िया के नेतृत्व में पूरे प्रदेश की सभी शाखाओं में रजत जयंती समारोह के तहत सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। यह रहेगा आगामी कार्यक्रमों का क्रम: 8 जुलाई: मिशन कैंसर जांच शिविर, स्वास्थ्य जागरूकता, अंगदान एवं देहदान कार्यक्रम (पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष गोविंद मेवाड़ के सम्मान में)। 10 जुलाई: कन्या भ्रूण संरक्षण एवं नारी चेतना कार्यक्रम (पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष प्रवीण गोयल के सम्मान में)। 12 जुलाई: पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता अभियान (पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष नंदकिशोर अग्रवाल के सम्मान में)। 14 जुलाई: संगठन विस्तार कार्यक्रम (पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष विनय अग्रवाल के सम्मान में)। 16 जुलाई: जनसेवा कार्यक्रम (पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष प्रवीण जैन छाबड़ा के सम्मान में)। 18 जुलाई: शिक्षा एवं राष्ट्र एकता विषयक कार्यक्रम (पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष राकेश मोदी के सम्मान में)। 20 जुलाई: युवा विकास एवं खेलकूद कार्यक्रम (पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष नंदलाल अग्रवाल के सम्मान में)। 22 जुलाई: चुनाव, जनसंपर्क एवं समाज सम्मान कार्यक्रम (निवर्तमान प्रांतीय अध्यक्ष अरुण गुप्ता के सम्मान में)। प्रांतीय जीवदया संयोजिका सारिका लड्ढा ने कहा कि रजत जयंती समारोह की शुरुआत गौ सेवा से होना मंच की सेवा, करुणा और सामाजिक दायित्व के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उन्होंने सभी 82 शाखाओं के पदाधिकारियों से अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने तथा जीवों के प्रति दया, प्रेम और सेवा का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

Koderma, Kodarma | Jul 6, 2026

कोडरमा रेलवे स्टेशन रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे ईस्ट केबिन के पास एक शव बरामद किया गया शव की पहचान लोको रनिंग रूम के इंचार्ज

कोडरमा रेलवे स्टेशन रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे ईस्ट केबिन के पास एक शव बरामद किया गया शव की पहचान लोको रनिंग रूम के इंचार्ज

Koderma, Kodarma | Jul 6, 2026