
प्रेस-नोट
जिला दतिया
*थाना भाण्डेर पुलिस ने जुए के फड़ पर दविश देकर 7 जुआरियों को गिरफ्तार कर ₹40,100 नकदी जप्त की*
श्रीमान पुलिस अधीक्षक दतिया महोदय श्री मयूर खण्डेलवाल जी के निर्देशन में एवं श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री मनजीत सिहं चावला जी तथा श्रीमान एसडीओपी महोदय भाण्डेर श्री पूनम चंद्र यादव के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान में अवैध जुआ सट्टा के विरुद्ध कार्यवाही के दौरान थाना भाण्डेर पुलिस को दिनांक 21.08.2026 की रात्रि में मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि चिरगांव-भाण्डेर रोड पर पुल के पास, मौजा बिछौदना में कुछ व्यक्ति जुआ खेलने के लिए एकत्रित हुए हैं। उक्त सूचना पर थाना प्रभारी भाण्डेर निरीक्षक सपना शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर दबिश दी गई।
पुलिस टीम ने मौके से 7 आरोपियों को पकड़ा, जिनके नाम निम्नानुसार है
1.बबी पुत्र रामहजूर यादव, उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम पेंता, थाना उनाव, जिला दतिया।
2.विजय पाल पुत्र प्रेमपाल, उम्र 45 वर्ष, निवासी निवी, थाना चिरगांव, जिला झांसी।
3.धर्मेन्द्र पुत्र हरीराम कुशवाहा, उम्र 26 वर्ष, निवासी निवी, थाना चिरगांव, जिला झांसी।
4.प्रेमनारायण पुत्र बृजकिशोर कुशवाहा, उम्र 33 वर्ष, निवासी सरसई रोड, भाण्डेर।
5.विशाल यादव पुत्र बिरजू यादव, उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम हरदेई, थाना गोदन।
6.बॉबी यादव पुत्र मुरारी यादव, उम्र 20 वर्ष, निवासी सिकंदरपुर, भाण्डेर।
7.अखिल पुत्र मनोज श्रीवास्तव, उम्र 31 वर्ष, निवासी सिकंदरपुर, भाण्डेर।
पुलिस द्वारा मौके से ₹40,100/- नगद एवं 52 पत्तों की एक ताश की गड्डी जप्त की गई। प्रकरण में धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई। जुआ खेल रहे 9 अन्य आरोपी पुलिस को देखकर मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश एवं पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
*महत्वपूर्ण भूमिका*
सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी भाण्डेर निरीक्षक सपना शर्मा के नेतृत्व में उनि. श्वेता सिकरवार, प्रआर. 532 अवधेष दीक्षित, आर. 618 पुष्पेन्द्र यादव, आर. 802 महेश कौरव, आर. 1015 राजीव दुबे, आर. 924 गादीपाल, आर. 119 नीरज नागर, आर. 366 दिलीप दोहरे, आर. 996 अमित शर्मा एवं आर. 210 दीपक बघेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।