*मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार को पन्ना आएंगे*
------------------
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार, 24 जुलाई को पन्ना प्रवास पर रहेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव दोपहर 01ः50 बजे भोपाल से वायुयान द्वारा प्रस्थान कर 02ः35 बजे खजुराहो विमानतल पहुंचेंगे एवं 02ः45 बजे हेलीकाप्टर द्वारा प्रस्थान कर अपरान्ह 03 बजे पन्ना हेलीपैड आएंगे। जिला मुख्यालय पन्ना पर विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के उपरांत मुख्यमंत्री डॉ. यादव शाम 05ः05 बजे पन्ना हेलीपैड से प्रस्थान कर 05ः20 बजे खजुराहो विमानतल पहुंचेंगे एवं वायुयान द्वारा 05ः30 बजे भोपाल रवाना होंगे।
Panna, Panna | Jul 23, 2026