
पूर्व अकाली मंत्री सिकंदर सिंह मलूका के बयान पर विवाद हो गया है। बठिंडा के रामपुरा फूल में एक पत्रकार के सवाल के जवाब में वह कह बैठे कि सरकार ने 1-1 हजार रुपए देकर महिलाओं की इज्जत लूटनी है। आम आदमी पार्टी ने उनके बयान को लेकर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि यह बयान मलूका की महिलाओं की प्रति सोच को बताता है।
वहीं मलूका के बयान का पंजाब महिला आयोग ने भी संज्ञान ले लिया। आयोग की चेयरपर्सन राज लाली गिल ने DGP गौरव यादव को चिट्ठी लिखकर कार्रवाई के निर्देश दिए। आयोग ने कहा कि इस मामले की जांच SP रैंक के अफसर से कराई जाए। इसकी रिपोर्ट 23 अक्टूबर तक दी जाए। आयोग ने मलूका को भी तलब किया है।
रामपुरा फूल में कुछ दिन पहले महिलाओं के लिए कराए एक कार्यक्रम में मलूका शामिल हुए थे। इस दौरान उनसे AAP सरकार की तरफ से महिलाओं के लिए चलाई स्कीम मावां धीयां सत्कार योजना को लेकर सवाल किया गया। पत्रकार ने पूछा कि आप सरकार कह रही है कि उन्होंने महिलाओं से किए वादे के अनुसार 1000-1500 रुपए प्रति माह आर्थिक राशि दे रहे है। इस पर मलूका भड़क उठे और कहा कि एक-एक हजार रुपए देकर उनकी इज्जत लूटनी है।
मलूका ने आगे कहा- AAP सरकार को महिलाओं से किए गए हर महीने 1000 रुपए देने के वादे से भाग रही है। सरकार ने सत्ता में आने पर महिलाओं को हर महीने 1000 रुपए देने का वादा किया था, लेकिन अब तक का बकाया भी महिलाओं को मिलना चाहिए।
#punjab #maluka #bhagwantmann #punjabbjp #punjaBhagwant MannaCaptain Amarinder SinghiPargat SinghaSukhbir Singh BadalSingh Badal
#punjabcongresspresident