भारतीय रेलवे के एसी कोच में हर रात को लगभग 8 लाख यात्री सफर करते हैं। ऐसे लोगों को सोने के लिए दो बेडशीट, एक कंबल, एक तकिया, तकिये का एक कवर और फेस टॉवल (बेडरोल) दिया जाता है। टिकट के साथ यह सुविधा मुफ्त मिलती है लेकिन हैरानी की बात यह है कि सफर खत्म होने के बाद लगभग हर 1000 लोगों में से एक यात्री ऐसा होता है, जो अपने साथ बेडरोल का कोई एक आइटम ले जाता है।