
सिसैंड कला व समसुद्दीनपुर के दलित बस्तियों में विधायक हंसू राम ने किया सीसी सड़कों का लोकार्पण
पूर्व विधायकों पर हंसू राम ने किया तीखा हमला, बोले- दलित बस्तियों के विकास की हुई अनदेखी
#बलिया: बेल्थरारोड विधानसभा क्षेत्र के सिसैंड कला और समसुद्दीनपुर गांव की दलित बस्तियों में गुरुवार को दो सीसी सड़कों का #विधायक हंसू राम ने लोकार्पण किया। #पूर्वांचल विकास निधि योजना के तहत ग्रामीण अभियंत्रण विभाग ने सिसैंड कला में नहर पुलिया से बबन राम के घर तक तथा समसुद्दीन में बबन प्रसाद के घर से रमेश प्रसाद के घर की ओर सड़क का निर्माण कराया है। सड़क बनने से ग्रामीणों में खुशी है।
#लोकार्पण समारोह में विधायक हंसू राम ने पूर्व विधायकों पर #राजनीतिक हमला बोलते हुए कहा कि बलिया के इकलौते सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र बेल्थरारोड की दलित बस्तियां लंबे समय तक विकास से उपेक्षित रहीं। सड़क, नाली और प्रकाश जैसी मूलभूत सुविधाओं की अनदेखी की गई। उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में दलित बस्तियों की तस्वीर बदलने का संकल्प जमीन पर दिखाई दे रहा है। सीसी सड़क और नाली निर्माण के साथ बाबा साहब की प्रतिमाओं के पास हाईमास्ट लाइट भी लगाई जा रही है।
विधायक ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र में करीब 70.50 करोड़ रुपये के सड़क निर्माण और चौड़ीकरण के कार्य हो चुके हैं। बेलौली सीमा से चौकियां मोड़ तक स्टेट हाईवे का करीब 32 करोड़ रुपये से चौड़ीकरण चल रहा है। कुंडैल-सोनाडीह नहर मार्ग से गोविंदपुर तक करीब 19 करोड़, पशुहारी-तेलमा मार्ग के लिए 19.19 करोड़ तथा बरौली-चकरा और मालीपुर-किडिहरापुर मार्ग के लिए क्रमशः 12 और करीब 32 करोड़ रुपये के कार्य प्रस्तावित हैं।
कार्यक्रम का संचालन समाजसेवी अरबाज खान ने किया। इस दौरान पूर्व प्रधान ओमप्रकाश शास्त्री, उमेश आंबेडकर, जयप्रकाश यादव, रमेशचंद्र, धनंजय सिंह, गुड्डू सिंह, अमित सिंह, मनोज कुमार, नरेंद्र कुमार, शिवमुनि, पुरुषोत्तम राम, श्रीराम निवास समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।