कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने आज समय-सीमा की बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री लंगेह ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत शेष लगभग 26 हजार किसानों का एग्रीस्टैक पंजीयन शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी एसडीएम, तहसीलदार, राजस्व एवं कृषि विभाग के मैदानी अमले को विशेष ध्यान देते हुए शत-प्रतिशत पंजीयन सुनिश्चित करने कहा। जिले में अब तक 758 आवेदन प्राप्त होने की जानकारी भी बैठक में दी गई। एल 1 स्तर पर 319 आवेदनों का निराकरण किया गया है। जिसमें नागरिकों का फीडबैक शेष है।
इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री हेमंत नंदनवार, अपर कलेक्टर श्री सचिन भूतड़ा, श्री रवि साहू सहित सभी एसडीएम, तहसीलदार, जनपद पंचायत सीईओ, सीएमओ एवं जिला स्तरीय अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े रहे।
#metting #TL #chhattisgarh #mahasamund