दुखद समाचार 🥀
बिस्फी। मधुबनी जिले के बिस्फी प्रखंड क्षेत्र के परसौनी उत्तरी पंचायत के पंचायत समिति निर्वाचन क्षेत्र संख्या-27 के सदस्य एवं सामाजिक कार्यकर्ता किशुन ठाकुर का सोमवार की रात्रि हार्ट अटैक से निधन हो गया।
किशुन ठाकुर शांत, सरल एवं मिलनसार स्वभाव के व्यक्ति थे। सामाजिक कार्यों में उनकी सक्रिय भूमिका रही और वे लोगों के बीच अपने व्यवहार के लिए जाने जाते थे।
उनके असामयिक निधन से बिस्फी क्षेत्र में शोक की लहर है। क्षेत्र ने एक अच्छे सामाजिक कार्यकर्ता एवं पंचायत जनप्रतिनिधि को समय से पहले खो दिया।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति दें। 🙏💐
विनम्र श्रद्धांजलि। 🕯️
सच्चाई आप तक Sachhai aap tak News 24 #fbpost #viralpost बिस्फी Bisfi : महा कविकोकिल विधापतिक जन्मस्थली। madhubani News #viralphotopost