राज्य सरकार के निर्देशानुसार 14 जुलाई 2026 को बेगूसराय जिले के चयनित पंचायतों एवं शहरी वार्डों में सहयोग शिविर और नगर सहयोग शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।
शहरी क्षेत्रों में संचालित नगर सहयोग शिविर के तहत नगर निगम, बेगूसराय के वार्ड संख्या 35, 36, 37, 38, 39 एवं 40, नगर परिषद बीहट के वार्ड संख्या 17, 18, 23, 24 एवं 25, नगर परिषद बरौनी, तेघड़ा, बलिया एवं बखरी के वार्ड संख्या 21, 22, 23 एवं 24 में शिविर लगाए गए हैं।
जिलाधिकारी श्री श्रीकांत शास्त्री ने बताया कि शिविरों में प्राप्त सभी आवेदनों का ऑनलाइन पंजीकरण कर कंप्यूटर जनित पावती दी जाएगी तथा निर्धारित समय-सीमा में उनका गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित किया जाएगा।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी विभागों की उपस्थिति, आवश्यक मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता तथा आवेदनों के गंभीरतापूर्वक निष्पादन के निर्देश दिए हैं। जिला प्रशासन ने नागरिकों से शिविरों में पहुंचकर अपनी समस्याओं के समाधान हेतु आवेदन देने की अपील की है।
@iprdbihar
#begusarai
#sahyogshivir