
मनोज जायसवाल की जीत तय, एकजुट होकर मतदान कराने में जुटें कार्यकर्ता : मनोज विश्वास --------
प्रतिनिधि, फारबिसगंज। कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी मनोज जायसवाल के नामांकन सह जनसभा कार्यक्रम में फारबिसगंज विधायक मनोज विश्वास शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी की जीत को लेकर विश्वास जताते हुए कार्यकर्ताओं से पूरी एकजुटता के साथ चुनाव अभियान में जुटने का आह्वान किया।
विधायक मनोज विश्वास ने कहा कि इस बार कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी मनोज जायसवाल की जीत तय है। उन्होंने श्री जायसवाल को विजय की अग्रिम बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट होकर अधिक से अधिक मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करें।
उन्होंने कहा कि कोशी क्षेत्र के शिक्षित मतदाताओं का आशीर्वाद, कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता का मजबूत समर्थन कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में है। उन्होंने विश्वास जताया कि मनोज जायसवाल विजयी होकर कोशी क्षेत्र के शिक्षित समाज और आम जनता की आवाज को मजबूती से सदन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।
विधायक ने कार्यकर्ताओं से चुनाव तक पूरी सक्रियता और समन्वय के साथ काम करने की अपील करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की मेहनत ही जीत का आधार बनेगी।
Araria, Araria | Oct 7, 2026