
कोटाबाग में किसान कांग्रेस ने धूमधाम से मनाई गांधी और शास्त्री जयंती, बुजुर्गों का किया सम्मान
कोटाबाग (नैनीताल): विकासखंड कोटाबाग के पंचायत घर ओखलढूंगा में किसान कांग्रेस द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा, उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में दोनों महान विभूतियों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई तथा उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं पूर्व राज्य मंत्री तथा उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के सचिव पी.सी. गोरखा ने कहा कि महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री का जीवन देशवासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि सत्य, अहिंसा, सादगी, ईमानदारी और राष्ट्रसेवा जैसे मूल्यों को अपनाकर ही समाज और देश को मजबूत बनाया जा सकता है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता ओखलढूंगा के प्रधान पंकज सिंह जलाल ने की। इस अवसर पर क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि समाज के विकास में बुजुर्गों का अनुभव और मार्गदर्शन अमूल्य धरोहर है, जिसका सम्मान करना हर पीढ़ी की जिम्मेदारी है।
आयोजन का मुख्य उद्देश्य महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के विचारों को नई पीढ़ी तक पहुंचाना, समाज में भाईचारा, एकता, सद्भाव और बुजुर्गों के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करना रहा। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने दोनों महापुरुषों के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प भी लिया।
इस अवसर पर प्रधान पंकज सिंह जलाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य रेखा देवी, जिला पंचायत सदस्य संजू बोहरा, कैप्टन चतुर सिंह, अंबादत्त बिनवाल, किसान ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र मेहरा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि एवं किसान कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
#Kotabagh #Nainital #Uttarakhand #MahatmaGandhi #GandhiJayanti #LalBahadurShastri #ShastriJayanti #KisanCongress #Congress #Okhaldhunga #PCGorkha #PankajSinghJalal #UttarakhandNews #NainitalNews #HindiNews #LocalNews #BreakingNews #Devbhoomi #India
P.C. Gorkha Sanju Bohara #top10