Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Actor
Haryana
Uttarpradesh
Cbse

#चनपटिया एवं मझौलिया प्रखंड में डिग्री कॉलेज की स्वीकृति मिलने विधायक अभिषेक रंजन ने सीएम सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया। विधायक ने कहा कि यह निर्णय क्षेत्र के शिक्षा विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है, जिससे हजारों छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए दूरस्थ स्थानों पर जाने की मजबूरी समाप्त होगी। विधायक श्री रंजन ने कहा कि लंबे समय से क्षेत्र में डिग्री कॉलेज की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। उनके निरंतर प्रयास, आग्रह एवं जनभावनाओं के अनुरूप दोनों प्रखंडों में डिग्री कॉलेज की स्थापना का मार्ग प्रशस्त हुआ है। उन्होंने कहा कि इससे विशेष रूप से ग्रामीण एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा तथा क्षेत्र में उच्च शिक्षा का दायरा और मजबूत होगा। मुलाकात के दौरान विधायक ने चनपटिया विधानसभा क्षेत्र के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों को भी मुख्यमंत्री के समक्ष रखा। चनपटिया नगर की आधारभूत समस्याओं, विकास योजनाओं, शिक्षा, सड़क, जलनिकासी एवं अन्य जनहित से जुड़े विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। मुख्यमंत्री ने सकारात्मक पहल करते हुए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। #NewsWave #Chanpatiya #chanpatiyanews #samratchoudhary #abhishekranjan #BettiahNews #samratchaudhari

MORE NEWS