Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi

सरकारी योजनाओं का लाभ घर-घर तक पहुंचाने की सफल पहल है अंत्योदय मेला : डा. कृष्ण कुमार - मेला में 800 से अधिक नागरिकों का विभिन्न योजनाओं में लाभ लेने के लिए किया गया पंजीकरण रेवाड़ी समाचार पंकज कुमार। मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के तहत रविवार को नगर पालिका, बावल परिसर में अंत्योदय परिवार उत्थान योजना मेले का आयोजन किया गया। मेले में बावल के विधायक डॉ. कृष्ण कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर विधायक का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली, एडीसी राहुल मोदी तथा एसडीएम संजीव कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे। विधायक डॉ. कृष्ण कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी "सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास" की भावना के साथ देश के समग्र विकास के लिए कार्य कर रहे हैं। इसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए हरियाणा सरकार मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में अंत्योदय के सिद्धांत पर कार्य करते हुए समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर एवं पात्र परिवारों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाना है। विधायक ने बताया कि प्रदेश में यह मेला 22 विधानसभाओं में आयोजित किया जा रहा है। इनमें बावल विधानसभा क्षेत्र भी शामिल है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि बावल में केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के मार्गदर्शन और स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव के प्रयासों से तेजी से विकास कार्य करवाएं जा रहे हैं। बावल में विकास कार्यों को लेकर किसी भी तरह की कमी नहीं आने दी जाएगी। -पात्र नागरिकों के पंजीकरण एवं उन्हें प्रदान की जा रही सेवाओं की ली जानकारी: विधायक डॉ. कृष्ण कुमार ने मेले में विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई स्टॉलों का निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों से योजनाओं के तहत पात्र नागरिकों के पंजीकरण एवं उन्हें प्रदान की जा रही सेवाओं की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक पात्र परिवार तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समयबद्ध एवं पारदर्शी ढंग से पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए। -नागरिकों से बातचीत कर योजनाओं का लाभ उठाने का किया आह्वान: निरीक्षण के दौरान विधायक ने मेले में आए नागरिकों से भी संवाद किया और व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के तहत लगाए जा रहे मेले पात्र परिवारों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने का प्रभावी माध्यम हैं। उन्होंने नागरिकों से योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान भी किया। -मेले में 19 विभागों ने स्टॉल लगाकर लाभपात्रों के किए पंजीकरण: अंत्योदय मेले में पशुपालन एवं डेयरी विभाग, हरियाणा डेयरी विकास प्रसंघ, महिला विकास निगम, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण निगम, हरियाणा कौशल विकास निगम, एमएसएमई विभाग, उद्यान विभाग, रोजगार विभाग, रेडक्रॉस, कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी), शहरी स्थानीय निकाय विभाग तथा ग्रामीण विकास विभाग सहित 19 विभागों ने अपने स्टॉल लगाए। विभागीय अधिकारियों ने स्वरोजगार, कौशल विकास, सामाजिक सुरक्षा, ऋण सुविधा एवं अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। मेले में विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा 800 से अधिक पात्र लाभार्थियों के पंजीकरण की प्रक्रिया भी पूरी की गई। इस अवसर पर जिला समाज कल्याण अधिकारी रेणु बाला, जिला बाल कल्याण अधिकारी वीरेंद्र यादव, बीडीपीओ शुभम, नायब तहसीलदार श्यामसुंदर, भाजपा जिला महामंत्री कुलदीप चौहान, मंडल अध्यक्ष रमेश, पूर्व पार्षद कुमारी गीता, अर्जुन चौकन, ईश्वर सिंह चनेजा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Rewari, Rewari | Jul 26, 2026