नवादा का लाल सूरज कुमार ने CGL में लहराया परचम, सेंट्रल एक्साइज इंस्पेक्टर बने ।
#sonusinghjournalist
Nawada, Nawada | Apr 9, 2026 नरहट (नवादा): जिले के नरहट प्रखंड के रहने वाले सूरज कुमार ने SSC CGL 2025 परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से इलाके में खुशी का माहौल है। *रिपोर्ट: सोनू सिंह ।* नवादा जिले के नरहट प्रखंड क्षेत्र के निवासी सूरज कुमार, पिता जन्मजय सिंह, ने SSC CGL 2025 परीक्षा में मेरिट सूची में जगह बनाकर बड़ी सफलता हासिल की है। सूरज के पिता जी गांव में रहकर किसानी करते हैं, सूरज इकलौता भाई वही एक बहन हैं कड़ी मेहनत और लगन के दम पर सूरज का चयन सेंट्रल एक्साइज इंस्पेक्टर (Central Excise Inspector) पद पर हुआ है। सूरज पिछले चार वर्षों से पटना के कंकड़बाग में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे थे। परीक्षा प्रक्रिया के तहत उनका टाइपिंग टेस्ट 18 जनवरी, मेन्स परीक्षा 19 जनवरी 2025 को आयोजित हुई थी, जबकि 31 जनवरी को आंसर की जारी की गई थी। ग्रामीण, इंजीनियर आलोक कुमार ने बताया कि सूरज NTPC, BANK PO, DSSSB जैसे कई महत्वपूर्ण परीक्षा में सहभागिता निभा चुके हैं, जिसका परिणाम काफ़ी बेहतर रहा । इस महत्वपूर्ण पद पर चयनित होने के बाद सूरज अब जीएसटी (GST) से जुड़े कार्यों—जैसे टैक्स चोरी की रोकथाम, निगरानी, ऑडिट और जांच—की जिम्मेदारी संभालेंगे। सूरज की इस उपलब्धि से नरहट सहित पूरे हिसुआ क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। ग्रामीणों और परिजनों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की। स्थानीय लोगों का कहना है कि सूरज की सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। ग्रामीणों, परिजनों और शुभचिंतकों ने सूरज कुमार को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।