महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे ने दावा किया कि दिशा सालियान की मौत के मामले को लेकर लगे आरोपों के बीच संभावना है कि शिवसेना यूबीटी के विधायक आदित्य ठाकरे देश छोड़कर जा चुके हों या हो विदेश जाने की तैयारी कर रहे हों। बीजेपी नेता राणे ने यह भी दावा किया कि विधायक आदित्य ठाकरे ने रविवार को मुंबई में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) अध्यक्ष राज ठाकरे के नेतृत्व में निकाले गए विरोध मार्च में गिरफ्तारी के डर से हिस्सा नहीं लिया।
Vasai, Palghar | Oct 6, 2026