हरियाणा बना देश का पहला राज्य जहां न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी जा रही हैं अधिकतम फसलें- हरियाणा के माननीय खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामलें विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) राजेश नागर
रादौर में सरसों खरीद का किया शुभारंभ
यमुनानगर, हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामलें विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) राजेश नागर ने सरस्वती नगर अनाज मंडी व इसके बाद जगाधरी अनाज मंडी का निरीक्षण करते हुए कहा कि किसानों की धान की फसल को खरीद करने से पहले ही प्रदेश की सभी मंडियों में सभी आवश्यक तैयारियां कर ली गई ताकि किसान को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़ेे। हरियाणा देश का पहला राज्य है, जहां किसानों की सबसे अधिक फसलों की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर की जा रही है। उन्होंने अनाज मंडी में किसानों व आढ़तियों से बातचीत कर धान की फसल के उठान, पैकेजिंग की उपलब्धता और अन्य समस्याओं का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि पोर्टल व वेरिफिकेशन से संबंधित सभी समस्याओं का समाधान कर दिया गया है।