बलरामपुर। गैसड़ी विधानसभा क्षेत्र के बाद अब जिले की तीन अन्य विधानसभा क्षेत्रों में भी जल्द ही मिनी स्टेडियमों का निर्माण कराया जाएगा। इन स्टेडियमों के बनने से युवा खिलाड़ियों को आधुनिक खेल सुविधाएं और बेहतर अभ्यास का माहौल मिलेगा, जिससे उन्हें अपनी प्रतिभा निखारने और खेल जगत में आगे बढ़ने का अवसर प्राप्त होगा।
ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने तथा उन्हें बेहतर मंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से युवा कल्याण विभाग ने जिले की तीन विधानसभा क्षेत्रों में मिनी स्टेडियम निर्माण का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेज दिया है। प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
#Balrampur #MiniStadium #SportsDevelopment #YouthEmpowerment #RuralTalent #FutureChampions #PlayToWin #SportsInfrastructure #AthleteDevelopment #GrassrootsSports #UttarPradesh #YoungAthletes #SportsForAll #GameChanger #NewOpportunities #IndiaSports #RuralDevelopment #YouthPower #FitnessAndSports #SportsTalent
@highlight