Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
Coronavirus
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
लखनऊ
Crimenews

चार सगे भाई गिरफ्तार, हमला, साइबर फ्रॉड और युवती लापता मामले में हुई गिरफ्तारी जनपद जालौन के कालपी क्षेत्र में रविवार को पुलिस ने अलग-अलग मामलों में ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए चार सगे भाइयों को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया। वहीं बरामदे में सो रहे व्यक्ति पर जानलेवा हमला करने वाले दो नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। इसके अलावा अंतरराज्यीय ऑनलाइन बैंक फ्रॉड मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया, जबकि एक 19 वर्षीय युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में भी अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गई है। अलग-अलग गांवों में झगड़ा कर रहे चार सगे भाई गिरफ्तार कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी के निर्देशन में ज्ञान भारती चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक सूरजपाल सिंह व पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान ग्राम बरदौली में सुनील व विनीत पुत्रगण निर्भय सिंह आपस में गाली-गलौज व मारपीट करते मिले। पुलिस ने दोनों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। इसी क्रम में ग्राम मसगाया में बबलू व धर्मेंद्र पुत्रगण बाबूराम भी आपस में झगड़ा करते मिले। पुलिस ने दोनों भाइयों को भी हिरासत में लेकर शांति भंग की धाराओं में चालान कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी में मेडिकल परीक्षण कराने के बाद न्यायालय में पेश किया। बरामदे में सो रहे व्यक्ति पर लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला ग्राम मैनूपुर निवासी प्रमोद कुमार दीक्षित ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 3 जुलाई की रात वह घर के बरामदे में सो रहे थे। तभी अचानक पत्थर गिरने और आवाज आने पर उनकी नींद खुली। आरोप है कि सरस उर्फ जयराम दीक्षित ने लाठी से हमला कर दिया, जबकि अभिषेक उर्फ छोटू ने पत्थरों से हमला कर घायल कर दिया। पीड़ित के शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ऑनलाइन बैंक फ्रॉड का बड़ा खुलासा, 16 राज्यों की साइबर शिकायतों से जुड़ा मामला थाना आटा पुलिस ने समन्वय पोर्टल से मिली सूचना के आधार पर एक संदिग्ध बैंक खाते की जांच की। जांच में पता चला कि दिव्यांशु यादव निवासी ग्राम तगारेपुर के बैंक खाते के खिलाफ देश के विभिन्न राज्यों से 16 ऑनलाइन साइबर ठगी की शिकायतें दर्ज हैं। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि फेसबुक पर एक अज्ञात व्यक्ति से दोस्ती हुई थी, जिसने नौकरी दिलाने का झांसा देकर उसका बैंक खाता, पासबुक और मोबाइल नंबर अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया साइबर ठगी में आरोपी की संलिप्तता सामने आई है। मामले में मुकदमा दर्ज कर विस्तृत जांच जारी है। 19 वर्षीय युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, अज्ञात पर केस कालपी कोतवाली क्षेत्र के गुढ़ा खास गांव से 19 वर्षीय युवती के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने युवती को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। पीड़ित के अनुसार युवती 9 जुलाई को गैस की किताब देने के बाद घर लौटी थी, लेकिन कुछ देर बाद अचानक लापता हो गई। काफी तलाश के बावजूद कोई सुराग न मिलने पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है सभी मामलों में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। #कालपी #जालौन #JalaunPolice #Kalpi #BreakingNews #CrimeNews #UPPolice #CyberFraud #OnlineFraud #CyberCrime #BankFraud #AttackCase #FIR #PoliceAction #ShantiBhang #Arrest #Hamirpur #Urai #AataPolice #KotwaliKalpi #MissingGirl #CrimeUpdate #LatestNews #HindiNews #UttarPradesh #LawAndOrder #PoliceInvestigation #Breaking #ViralNews #Justice

Jalaun, Jalaun | Jul 12, 2026

MORE NEWS

चुम्मी कांड में निलंबित हो गये प्राइमरी स्कूल के मास्टर और मास्टराइन

कन्नौज - सरकारी प्राथमिक विद्यालय में तैनात एक शिक्षक और शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग ने दोनों को निलंबित कर दिया है। हालांकि वायरल वीडियो कई माह पुराना है, लेकिन हाल ही में सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद विभाग ने मामले का संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की। मामले की जांच भी शुरू कर दी गई है।

चुम्मी कांड में निलंबित हो गये प्राइमरी स्कूल के मास्टर और मास्टराइन कन्नौज - सरकारी प्राथमिक विद्यालय में तैनात एक शिक्षक और शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग ने दोनों को निलंबित कर दिया है। हालांकि वायरल वीडियो कई माह पुराना है, लेकिन हाल ही में सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद विभाग ने मामले का संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की। मामले की जांच भी शुरू कर दी गई है।

Jalaun, Jalaun | Jul 15, 2026

घर में जबरन घुसी पुलिस, की तोड़फोड़ और दबाव में कराया समझौता?
 पीड़ित ने कैमरे के सामने लगाए गंभीर आरोप, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप जालौन पुलिस Jalaun Police District Magistrate/District Election Officer, Jalaun DM Jalaun 

जालौन के जगम्मनपुर में संपत्ति विवाद ने पकड़ा तूल, पीड़ित ने एसपी, डीआईजी, डीजीपी और डीएम से की निष्पक्ष जांच की मांग; 
सीसीटीवी, जीडी और पुलिस रिकॉर्ड सुरक्षित रखने की उठाई मांग।

रामपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम जगम्मनपुर में संपत्ति विवाद को लेकर पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
 गांव निवासी राजकुमार पुत्र स्व. बैजनाथ एवं शिवशंकर पुत्र स्व. बैजनाथ ने पुलिस अधीक्षक जालौन को पांच पृष्ठों का शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि जगम्मनपुर पुलिस चौकी के प्रभारी और अन्य पुलिसकर्मियों ने न्यायालय में विचाराधीन संपत्ति विवाद में हस्तक्षेप किया, उनके घर में जबरन प्रवेश किया, तोड़फोड़ की और परिवार को पुलिस के दबाव में थाने ले जाकर कथित समझौता कराने का प्रयास किया।
 शिकायत की प्रतिलिपि डीआईजी झांसी, डीजीपी उत्तर प्रदेश और जिलाधिकारी जालौन को भी भेजी गई है।

पीड़ितों का कहना है कि विवादित संपत्ति का मामला माधौगढ़ न्यायालय में पहले से विचाराधीन है और इस संबंध में वाद संख्या 23/2025 लंबित है। 
इसके बावजूद कथित रूप से पुलिस ने एक पक्ष को लाभ पहुंचाने की नीयत से कार्रवाई की। 
शिकायत में कहा गया है कि 6 जून 2026 को विवादित संपत्ति का कथित विक्रय किया गया, जिसके बाद कब्जा दिलाने की कोशिशें शुरू हो गईं। इस संबंध में पुलिस को पहले ही लिखित शिकायत देकर न्यायालय में मामला लंबित होने की जानकारी दी जा चुकी थी।

पीड़ितों का आरोप है कि 11 जुलाई 2026 को उन्होंने उच्च अधिकारियों को ऑनलाइन शिकायत भेजकर आशंका जताई थी कि पुलिस की मदद से जबरन कब्जा कराया जा सकता है। 
आरोप है कि उसी दिन शाम को पुलिस उनके घर पहुंची, जबरन अंदर घुस गई, तोड़फोड़ की और परिवार के सदस्यों को रामपुरा थाने ले गई। 
वहां पहले से मौजूद सूर्यकांत मिश्रा की उपस्थिति में कथित रूप से एक हस्तलिखित समझौता पत्र तैयार कराया गया और उस पर हस्ताक्षर कराने के लिए दबाव बनाया गया।

पीड़ितों का कहना है कि यह समझौता उनकी स्वतंत्र इच्छा से नहीं बल्कि कथित पुलिस दबाव में कराया गया। 
उनका यह भी दावा है कि पूरे घटनाक्रम का वीडियो मौजूद है, जिसमें उन्होंने कैमरे के सामने अपनी आपबीती बताई है।
 वीडियो में पुलिस की कार्रवाई को लेकर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। हालांकि, वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

शिकायत में मांग की गई है कि 11 जुलाई की सीसीटीवी फुटेज, जनरल डायरी (GD), आगमन-रवानगी रजिस्टर, ड्यूटी रजिस्टर, पुलिस वाहन की लॉगबुक, कॉल डिटेल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड सुरक्षित किए जाएं, ताकि निष्पक्ष जांच हो सके। 
साथ ही जांच पूरी होने तक संबंधित चौकी प्रभारी और अन्य पुलिसकर्मियों को इस प्रकरण से अलग रखने तथा आरोप सही पाए जाने पर विभागीय एवं कानूनी कार्रवाई करने की मांग भी की गई है।

घटना के बाद उठ रहे बड़े सवाल

जब संपत्ति विवाद न्यायालय में विचाराधीन था तो पुलिस की भूमिका क्या थी?

क्या बिना किसी वैधानिक नोटिस या एफआईआर के घर में प्रवेश किया गया?

क्या परिवार को कानूनी प्रक्रिया के तहत थाने लाया गया था?

यदि कार्रवाई पूरी तरह वैधानिक थी तो उसकी जीडी, नोटिस और रिकॉर्ड क्या कहते हैं?

क्या सीसीटीवी फुटेज पूरे घटनाक्रम की सच्चाई सामने लाएगी?

क्या पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के बजाय किसी निजी विवाद में हस्तक्षेप किया?

क्या उच्च अधिकारी पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करेंगे?

पीड़ित परिवार का कहना है कि उन्हें न्याय की उम्मीद है और वे चाहते हैं कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर सच्चाई जनता के सामने लाई जाए।

पीड़ित ने कैमरे के सामने पूरी घटना बताई है।  खबर में आगे की प्रशासन का अपडेट का इंतजार रहेगा 

वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

घर में जबरन घुसी पुलिस, की तोड़फोड़ और दबाव में कराया समझौता? पीड़ित ने कैमरे के सामने लगाए गंभीर आरोप, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप जालौन पुलिस Jalaun Police District Magistrate/District Election Officer, Jalaun DM Jalaun जालौन के जगम्मनपुर में संपत्ति विवाद ने पकड़ा तूल, पीड़ित ने एसपी, डीआईजी, डीजीपी और डीएम से की निष्पक्ष जांच की मांग; सीसीटीवी, जीडी और पुलिस रिकॉर्ड सुरक्षित रखने की उठाई मांग। रामपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम जगम्मनपुर में संपत्ति विवाद को लेकर पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। गांव निवासी राजकुमार पुत्र स्व. बैजनाथ एवं शिवशंकर पुत्र स्व. बैजनाथ ने पुलिस अधीक्षक जालौन को पांच पृष्ठों का शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि जगम्मनपुर पुलिस चौकी के प्रभारी और अन्य पुलिसकर्मियों ने न्यायालय में विचाराधीन संपत्ति विवाद में हस्तक्षेप किया, उनके घर में जबरन प्रवेश किया, तोड़फोड़ की और परिवार को पुलिस के दबाव में थाने ले जाकर कथित समझौता कराने का प्रयास किया। शिकायत की प्रतिलिपि डीआईजी झांसी, डीजीपी उत्तर प्रदेश और जिलाधिकारी जालौन को भी भेजी गई है। पीड़ितों का कहना है कि विवादित संपत्ति का मामला माधौगढ़ न्यायालय में पहले से विचाराधीन है और इस संबंध में वाद संख्या 23/2025 लंबित है। इसके बावजूद कथित रूप से पुलिस ने एक पक्ष को लाभ पहुंचाने की नीयत से कार्रवाई की। शिकायत में कहा गया है कि 6 जून 2026 को विवादित संपत्ति का कथित विक्रय किया गया, जिसके बाद कब्जा दिलाने की कोशिशें शुरू हो गईं। इस संबंध में पुलिस को पहले ही लिखित शिकायत देकर न्यायालय में मामला लंबित होने की जानकारी दी जा चुकी थी। पीड़ितों का आरोप है कि 11 जुलाई 2026 को उन्होंने उच्च अधिकारियों को ऑनलाइन शिकायत भेजकर आशंका जताई थी कि पुलिस की मदद से जबरन कब्जा कराया जा सकता है। आरोप है कि उसी दिन शाम को पुलिस उनके घर पहुंची, जबरन अंदर घुस गई, तोड़फोड़ की और परिवार के सदस्यों को रामपुरा थाने ले गई। वहां पहले से मौजूद सूर्यकांत मिश्रा की उपस्थिति में कथित रूप से एक हस्तलिखित समझौता पत्र तैयार कराया गया और उस पर हस्ताक्षर कराने के लिए दबाव बनाया गया। पीड़ितों का कहना है कि यह समझौता उनकी स्वतंत्र इच्छा से नहीं बल्कि कथित पुलिस दबाव में कराया गया। उनका यह भी दावा है कि पूरे घटनाक्रम का वीडियो मौजूद है, जिसमें उन्होंने कैमरे के सामने अपनी आपबीती बताई है। वीडियो में पुलिस की कार्रवाई को लेकर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। हालांकि, वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। शिकायत में मांग की गई है कि 11 जुलाई की सीसीटीवी फुटेज, जनरल डायरी (GD), आगमन-रवानगी रजिस्टर, ड्यूटी रजिस्टर, पुलिस वाहन की लॉगबुक, कॉल डिटेल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड सुरक्षित किए जाएं, ताकि निष्पक्ष जांच हो सके। साथ ही जांच पूरी होने तक संबंधित चौकी प्रभारी और अन्य पुलिसकर्मियों को इस प्रकरण से अलग रखने तथा आरोप सही पाए जाने पर विभागीय एवं कानूनी कार्रवाई करने की मांग भी की गई है। घटना के बाद उठ रहे बड़े सवाल जब संपत्ति विवाद न्यायालय में विचाराधीन था तो पुलिस की भूमिका क्या थी? क्या बिना किसी वैधानिक नोटिस या एफआईआर के घर में प्रवेश किया गया? क्या परिवार को कानूनी प्रक्रिया के तहत थाने लाया गया था? यदि कार्रवाई पूरी तरह वैधानिक थी तो उसकी जीडी, नोटिस और रिकॉर्ड क्या कहते हैं? क्या सीसीटीवी फुटेज पूरे घटनाक्रम की सच्चाई सामने लाएगी? क्या पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के बजाय किसी निजी विवाद में हस्तक्षेप किया? क्या उच्च अधिकारी पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करेंगे? पीड़ित परिवार का कहना है कि उन्हें न्याय की उम्मीद है और वे चाहते हैं कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर सच्चाई जनता के सामने लाई जाए। पीड़ित ने कैमरे के सामने पूरी घटना बताई है। खबर में आगे की प्रशासन का अपडेट का इंतजार रहेगा वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

Jalaun, Jalaun | Jul 15, 2026

उरई में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जिला परिषद चौराहे से मामू-भांजे मजार तक हटाए गए अवैध कब्जे

उरई में प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ सख्त अभियान शुरू किया। सिटी मजिस्ट्रेट के निर्देशन में नगर पालिका परिषद की टीम ने जिला परिषद चौराहे से लेकर मामू-भांजे मजार तक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की।

अभियान के दौरान सड़क किनारे किए गए अवैध कब्जों को हटाया गया। वहीं नगर पालिका परिषद द्वारा क्षेत्र में नाला निर्माण कार्य भी कराया जा रहा है, जिससे जल निकासी की व्यवस्था बेहतर हो सके और लोगों को आवागमन में सुविधा मिले।

प्रशासन ने चेतावनी दी है कि दोबारा अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

उरई में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जिला परिषद चौराहे से मामू-भांजे मजार तक हटाए गए अवैध कब्जे उरई में प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ सख्त अभियान शुरू किया। सिटी मजिस्ट्रेट के निर्देशन में नगर पालिका परिषद की टीम ने जिला परिषद चौराहे से लेकर मामू-भांजे मजार तक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। अभियान के दौरान सड़क किनारे किए गए अवैध कब्जों को हटाया गया। वहीं नगर पालिका परिषद द्वारा क्षेत्र में नाला निर्माण कार्य भी कराया जा रहा है, जिससे जल निकासी की व्यवस्था बेहतर हो सके और लोगों को आवागमन में सुविधा मिले। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि दोबारा अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Jalaun, Jalaun | Jul 14, 2026

बंगरा कस्तूरबा विद्यालय की छात्राओं ने एसडीएम से लगाई न्याय की गुहार

उपजिलाधिकारी माधौगढ़ ने जताई नाराजगी, जांच कर कार्रवाई के दिए सख्त निर्देश

माधौगढ़ (जालौन)। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, बंगरा की छात्राएं अपने अभिभावकों के साथ विद्यालय में व्याप्त अव्यवस्थाओं की शिकायत लेकर उपजिलाधिकारी माधौगढ़ कार्यालय पहुंचीं। छात्राओं ने पेयजल, साफ-सफाई, छात्रावास, भोजन, सुरक्षा सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं के अभाव की शिकायत करते हुए प्रार्थना पत्र सौंपा।
शिकायत सुनने के बाद उप जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने इस बात पर नाराजगी जताई कि विद्यालय समय में छात्राओं को अभिभावकों के साथ कार्यालय तक कैसे आने दिया गया और उनके साथ विद्यालय का कोई जिम्मेदार अधिकारी क्यों नहीं था। उपजिलाधिकारी माधौगढ़ ने कहा कि यदि रास्ते में किसी छात्रा के साथ कोई अप्रिय घटना हो जाती, तो उसकी जिम्मेदारी किसकी होती? उन्होंने बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए स्पष्ट किया कि विद्यालयों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही संबंधित अधिकारियों को निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बंगरा कस्तूरबा विद्यालय की छात्राओं ने एसडीएम से लगाई न्याय की गुहार उपजिलाधिकारी माधौगढ़ ने जताई नाराजगी, जांच कर कार्रवाई के दिए सख्त निर्देश माधौगढ़ (जालौन)। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, बंगरा की छात्राएं अपने अभिभावकों के साथ विद्यालय में व्याप्त अव्यवस्थाओं की शिकायत लेकर उपजिलाधिकारी माधौगढ़ कार्यालय पहुंचीं। छात्राओं ने पेयजल, साफ-सफाई, छात्रावास, भोजन, सुरक्षा सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं के अभाव की शिकायत करते हुए प्रार्थना पत्र सौंपा। शिकायत सुनने के बाद उप जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने इस बात पर नाराजगी जताई कि विद्यालय समय में छात्राओं को अभिभावकों के साथ कार्यालय तक कैसे आने दिया गया और उनके साथ विद्यालय का कोई जिम्मेदार अधिकारी क्यों नहीं था। उपजिलाधिकारी माधौगढ़ ने कहा कि यदि रास्ते में किसी छात्रा के साथ कोई अप्रिय घटना हो जाती, तो उसकी जिम्मेदारी किसकी होती? उन्होंने बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए स्पष्ट किया कि विद्यालयों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही संबंधित अधिकारियों को निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Jalaun, Jalaun | Jul 14, 2026

बालिग युवती ने अपनी मर्जी से विवाह करने की घोषणा, किसी दबाव से किया इनकार

➡️ जनपद जालौन के ग्राम खैरी, थाना कैलिया निवासी सलौनी पुत्री अरविन्द्र कुमार ने लिखित घोषणा जारी कर कहा है कि वह अपनी पूर्ण इच्छा एवं स्वेच्छा से कोंच के गांधी नगर निवासी सनोज कुशवाहा पुत्र श्याम बिहारी के साथ विवाह कर रही हैं।

➡️ लिखित घोषणा में सलौनी ने स्पष्ट रूप से उल्लेख किया है कि इस विवाह के लिए उन पर किसी प्रकार का दबाव, प्रलोभन या जबरदस्ती नहीं की गई है तथा यह निर्णय उन्होंने अपनी स्वतंत्र इच्छा और पूर्ण समझ-बूझ से लिया है।

➡️ घोषणा में यह भी कहा गया है कि दोनों बालिग हैं और आपसी सहमति से विवाह का निर्णय लिया है।

➡️ यह जानकारी संबंधित पक्ष द्वारा जारी स्वैच्छिक घोषणा के आधार पर है। यदि मामले में भविष्य में कोई कानूनी या प्रशासनिक जानकारी सामने आती है, तो उसके अनुसार आगे की कार्रवाई होगी।

बालिग युवती ने अपनी मर्जी से विवाह करने की घोषणा, किसी दबाव से किया इनकार ➡️ जनपद जालौन के ग्राम खैरी, थाना कैलिया निवासी सलौनी पुत्री अरविन्द्र कुमार ने लिखित घोषणा जारी कर कहा है कि वह अपनी पूर्ण इच्छा एवं स्वेच्छा से कोंच के गांधी नगर निवासी सनोज कुशवाहा पुत्र श्याम बिहारी के साथ विवाह कर रही हैं। ➡️ लिखित घोषणा में सलौनी ने स्पष्ट रूप से उल्लेख किया है कि इस विवाह के लिए उन पर किसी प्रकार का दबाव, प्रलोभन या जबरदस्ती नहीं की गई है तथा यह निर्णय उन्होंने अपनी स्वतंत्र इच्छा और पूर्ण समझ-बूझ से लिया है। ➡️ घोषणा में यह भी कहा गया है कि दोनों बालिग हैं और आपसी सहमति से विवाह का निर्णय लिया है। ➡️ यह जानकारी संबंधित पक्ष द्वारा जारी स्वैच्छिक घोषणा के आधार पर है। यदि मामले में भविष्य में कोई कानूनी या प्रशासनिक जानकारी सामने आती है, तो उसके अनुसार आगे की कार्रवाई होगी।

Jalaun, Jalaun | Jul 14, 2026