सिंहस्थ बायपास में सड़क-पुल का अलाइनमेंट नहीं मिला, खेत में उतर रहा पुल
इंदौर से सिंहस्थ क्षेत्र तक पहुंचने के लिए बन रहे बायपास में बड़ी चूक सामने आई है। डी-मार्ट के सामने से एमआर-21 तक बन रही सड़क और शिप्रा नदी पर निर्माणाधीन पुल का अलाइनमेंट करीब 30 डिग्री अलग है। इसके चलते पुल सड़क से जुड़ने के बजाय खेत में उतर रहा है। सड़क की लागत ₹23.26 करोड़ और पुल की लागत ₹13.38 करोड़ बताई गई है। अब गलती सुधारने के लिए सड़क मोड़ने और अतिरिक्त जमीन अधिग्रहण की तैयारी है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सोशल मीडिया पर सरकार पर निशाना साधते हुए इसे ‘गलत इंजीनियरिंग, सही कमीशन’ का खेल बताया और कहा कि गलती सरकार की है, लेकिन खर्च जनता की जेब से होगा।
#Ujjain #Simhastha2028 #MadhyaPradesh #Indore #Infrastructure