
शराब तस्कर की बर्थडे पार्टी में केक खिलाते दिखे थानाध्यक्ष और दरोगा, तस्वीर वायरल होने के बाद किए गए सस्पेंड
बिहार में पूर्ण शराबबंदी के दावों के बीच पिपरा थाने से एक शर्मसार करने वाली तस्वीर सामने आई है। जिन हाथों में कानून की रक्षा की जिम्मेदारी थी, वही हाथ शराब तस्करी के नामजद आरोपी बिट्टू कुमार को उसके जन्मदिन पर केक खिलाते नजर आए।
सोशल मीडिया पर तस्वीर वायरल होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मोतिहारी एसपी स्वर्ण प्रभात ने मामले पर कड़ा और त्वरित एक्शन लेते हुए पिपरा थानाध्यक्ष सतीश कुमार और दारोगा विपिन कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। एसपी ने स्पष्ट किया है कि पुलिस की छवि और विभागीय अनुशासन से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
कानून के रखवालों का तस्करों के साथ यह याराना कई गंभीर सवाल खड़े करता है। क्या रक्षक ही अपराधियों के संरक्षक बन गए हैं?
इस पूरे मामले पर आपकी क्या राय है? कमेंट करके जरूर बताएं। पूरी ग्राउंड रिपोर्ट और वायरल तस्वीर की सच्चाई देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें
#MotihariNews #BiharPolice #LiquorBanBihar #SPSwarnPrabhat #ViralNews