
ओंकारनाथ बरनवाल के घर डकैती की घटना पर शशिभूषण बरनवाल ने जताई चिंता, पटना से पहुंचे देवघर।
देवघर :– दिनांक 09 अक्तूबर को JMM के वरिष्ठ नेता ओंकारनाथ बरनवाल के बेलाबगान स्थित आवास पर हुई डकैती की घटना के बाद बरनवाल समाज देवघर में चिंता का माहौल है। घटना की जानकारी मिलते ही श्री भारतवर्षीय बरनवाल वैश्य महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के प्रत्याशी शशिभूषण बरनवाल, जो पटना में अपने चुनावी दौरे पर थे, अपना चुनावी दौरा रद्द कर विशेष रूप से पटना से देवघर पहुंचे।
देवघर पहुंचकर उन्होंने ओंकारनाथ बरनवाल एवं उनके परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और उनका हालचाल जाना। उन्होंने घटना पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए प्रशासन से मामले की गंभीरता से जांच कर दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी एवं कड़ी कार्रवाई की अपेक्षा जताई।
समाज के लोगों ने ओंकारनाथ बरनवाल एवं उनके परिवार के प्रति एकजुटता और समर्थन व्यक्त करते हुए प्रशासन से घटना में शामिल अपराधियों की पहचान कर शीघ्र गिरफ्तारी तथा कड़ी कार्रवाई की मांग की।
इस दौरान बरनवाल समाज के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं समाज के प्रमुख लोग भी मौजूद रहे। इनमें महासभा के उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी प्रिंस कुमार (राजू), महामंत्री पद के प्रत्याशी डॉ. अजय प्रकाश, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य राजन शशि, बरनवाल सेवा सदन, देवघर के प्रभारी राजकुमार बरनवाल, संयुक्त मंत्री पद के प्रत्याशी आदित्य कुमार सहित श्रीकान्त बरनवाल, प्रलाद बरनवाल, दीपक बरनवाल, पिंकू बरनवाल, नीरज बरनवाल, सागर बरनवाल, बिनोद बरनवाल एवं कमलेश बरनवाल समेत अन्य लोग शामिल थे।
इसकी जानकारी बरनवाल युवक संघ के अध्यक्ष सर्वोत्तम बरनवाल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।