
*चित्रकूट ब्रेकिंग न्यूज़*
*प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना में रिश्वतखोरी के आरोपों ने चित्रकूट के विद्युत विभाग में हड़कंप मचा दिया है।*
*मामला राजापुर विद्युत विभाग से जुड़ा बताया जा रहा है, जहां तैनात कर्मचारी शिवम राजपूत पर आरोप है कि सोलर वेंडर से लाभार्थी की फाइल इंडेंट करवाने और सप्लाई चालू कराने के नाम पर ऑनलाइन पैसे लिए गए।*
आरोप है कि यूपीआई के जरिए पहले दो हजार रुपये और फिर पंद्रह सौ रुपये लिए गए।
*अब कथित ऑनलाइन लेनदेन के स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।*
सवाल यह है कि जिस योजना का उद्देश्य आम लोगों को सौर ऊर्जा का लाभ पहुंचाना और बिजली के खर्च को कम करना है, उसी योजना में अगर रिश्वत के आरोप सामने आते हैं, तो जिम्मेदारी किसकी तय होगी?*
*हालांकि वायरल स्क्रीनशॉट और लगाए गए आरोपों की आधिकारिक पुष्टि अभी सामने नहीं आई है। अब देखना होगा कि विद्युत विभाग इस मामले में क्या जांच करता है और आरोप सही पाए जाने पर संबंधित कर्मचारी के खिलाफ क्या कार्रवाई होती है।*
चित्रकूट से बड़ी खबर, अब नजर विद्युत विभाग की कार्रवाई पर।
*रिपोर्ट दिनेश सिंह कुशवाहा संपादक News11इंडिया Tv*
Like करें | Share करें | Comment नीचे जरूर करें।
विज्ञापन, प्रचार या कोई खबर देने के लिए संपर्क करें:
WhatsApp: 9565557126 | 👉रिपोर्टर: News11indiatv
सत्य • तेज • सटीक • हर खबर, सबसे पहले।